टाइगर ट्राइंफ नामक अभ्यास का आयोजन भारत और किस देश के बीच किया जायेगा?
अमेरिका
अमेरिका और भारत के बीच त्रि-सेवा अभ्यास ‘टाइगर ट्राइंफ’ का आयोजन आंध्र प्रदेश में किया जायेगा। इस अभ्यास का आयोजन आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम तथा काकीनाडा में किया जायेगा। इसका आयोजन नवम्बर, 2019 में किया जायेगा।
यह ऐसा दूसरा अवसर होगा जब भारत थल सेना, नौसेना तथा वायुसेना सहित किसी दूसरे देश के साथ त्रि-सेवा सैन्य अभ्यास करेगा, इससे पहले भारत ने 2017 में रूस के व्लादिवोस्टोक में त्रि-सेवा युद्ध अभ्यास ‘इंद्र’ में हिस्सा लिया था।
Originally written on
February 16, 2020
and last modified on
February 16, 2020.