हाल ही में इसरो के किस पूर्व चेयरमैन को फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया गया?

उत्तर – ए.एस. किरण कुमार

इसरो के पूर्व चेयरमैन को फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान शेवलिएर डी ली’ओर्द्रे नेशनल डी ला लीजन डी’हॉनर प्रदान किया गया। उन्हें यह सम्मान भारत-फ्रांस अन्तरिक्ष सहयोग के लिए दिया गया है। ए.एस. किरण कुमार 2015 से 2018 के बीच इसरो के अध्यक्ष रहे।

ए. एस. किरण कुमार

ए.एस. किरण कुमार का जन्म 22 अक्टूबर,1952 को कर्नाटक में हुआ था। उन्होंने भारतीय विज्ञान संस्थान, बंगलुरु से पढ़ाई की। वे 2015 से 2018 तक इसरो के चेयरमैन रहे। उन्होंने चंद्रयान-1 और मंगलयान मिशन में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पहले उन्होंने अहमदाबाद के स्पेस एप्लीकेशन सेंटर में निदेशक के रूप में कार्य किया था। उन्हें 2014 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।

लीजन डी’ऑनर

यह फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, यह सम्मान किसी भी देश के नागरिक को फ्रांस की उत्कृष्ठ सेवा के लिए दिया जाता है। इस सम्मान की स्थापना वर्ष 1802 में नेपोलियन बोनापार्ट ने की थी। इस सम्मान की पांच डिग्री हैं : शेवलिएर (योद्धा), ओफिसिएर (अफसर), कोमंदयूर (कमांडर), ग्रैंड ओफिसिएर (ग्रैंड ऑफिसर) तथा ग्रैंड क्रोइक्स (ग्रैंड क्रॉस)। अभिनेता शाहरुख़ खान और अमिताभ बच्चन को वर्ष 2007 और 2014 में इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इस पुरस्कार से अमर्त्य सेना, रवि शंकर, जुबिन मेहता, लता मंगेशकर, जेआरडी टाटा तथा रतन टाटा जैसे भारतीय नागरिकों को लीजन डी’हॉनर से सम्मानित किया जा चुका है।

Originally written on May 6, 2019 and last modified on May 6, 2019.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *