पनामा का नया राष्ट्रपति किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – लॉरेंतिनो कोर्तिजो
पनामा के निर्वाचन न्यायालय ने लॉरेंतिनो कोर्तिजो को पनामा के राष्ट्रपति चुनावों में विजयी घोषित किया है। कोर्तिजो पनामा की डेमोक्रेटिक रेवोलुशनरी पार्टी के उम्मीदवार हैं, उन्हें कुल 95% में से 33% मत प्राप्त हुए हैं। डेमोक्रेटिक रेवोलुशनरी पार्टी की स्थापना 1979 में सैन्य शासक ओमर तोरिजोस द्वारा की गयी थी।
लॉरेंतिनो कोर्तिजो
लॉरेंतिनो कोर्तिजो का जन्म 30 जनवरी, 1953 को पनामा सिटी में हुआ था। कोर्तिजो नेशनल असेंबली के पूर्व अध्यक्ष हैं। वे 1994 से 2004 के बीच नेशनल असेंबली के सदस्य भी रहे। उन्होंने 2019 के राष्ट्रपति चुनावों में 33.27% मत प्राप्त हुए हैं। वे 1 जुलाई, 2019 को कार्यभार संभालेंगे। वे जुआन कार्लोस वारेला की जगह लेंगे।
पनामा
पनामा एक मध्य अमेरिकी देश है। पनामा की राजधानी पनामा सिटी में स्थित है। पनामा के पश्चिम में कोस्टा रिका, दक्षिण पूर्व में कोलंबिया, उत्तर में कैरिबियन सागर तथा दक्षिण में प्रशांत महासागर स्थित है। पनामा ने स्पेन से 28 नवम्बर, 1821 को स्वतंत्रता प्राप्त की थी। इसके बाद पनामा ग्रान कोलंबिया में दिसम्बर, 1821 में शामिल हुआ। बाद में 3 नवम्बर, 1903 को पनामा ने कोलंबिया गणराज्य से स्वतंत्रता प्राप्त की। पनामा का कुल क्षेत्रफल 74,417 वर्ग किलोमीटर है।
WooCommerce
January 29, 2016 at 5:13 pmOrder status changed from Pending Payment to Processing.
WooCommerce
January 29, 2016 at 5:13 pmOrder status changed from Processing to Completed.