किस राज्य सरकार ने सरकारी डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस पर रोक लगाने का निर्णय लिया है?
आंध्र प्रदेश
आंध्र प्रदेश सरकार ने सरकारी डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार ने डॉक्टरों के वेतन में वृद्धि करने का निर्णय भी लिया है। ऐसा दूसरी बार है जब आंध्र प्रदेश प्रदेश में सरकारी डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस पर रोक लगाईं जा रही है, इससे पहले अप्रैल, 1993 में एन.टी. रामा राव की सरकार द्वारा भी सरकारी डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस पर रोक लगाई गयी थी।
Originally written on
February 16, 2020
and last modified on
February 16, 2020.