अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन दिवस 2019 की थीम क्या है?
पर्यटन व नौकरियां
प्रतिवर्ष 27 सितम्बर को संयुक्त राष्ट्र पर्यटन दिवस मनाया जाता है, इस दिवस को 1980 से मनाया जा रहा है। 27 सितम्बर, 1970 को संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन के नियमों को अंगीकृत किया गया था। इस वर्ष विश्व पर्यटन दिवस की थीम ‘पर्यटन व नौकरियां – सबके लिए बेहतर भविष्य’ है। इस थीम का उद्देश्य पर्यटन के द्वारा रोज़गार सृजन को बढ़ावा देना है। संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन के अनुसार विश्व में 10% नौकरियों का सृजन पर्यटन से ही होता है।
Originally written on
February 16, 2020
and last modified on
February 16, 2020.