1. यदि किसी गतिमान वस्तु का वेग 1.5 गुना बढ़ जाये तो उसकी गतिज ऊर्जा:-
[A] 1.5 गुना हो जाएगी।
[B] 3 गुना हो जाएगी
[C] 2.25 गुना हो जाएगी
[D] 6 गुना हो जाएगी।
Show Answer
Correct Answer: C [2.25 गुना हो जाएगी]
Notes:
K=1/2mv²
K∝ v²
जब वेग 1.5 गुना बढ़ जाएगा तो गतिज ऊर्जा (1.5)² =2.25 गुना बढ़ जाएगी।
2. भारत के पहले उपग्रह लांचर का क्या नाम है?
[A] SLV 1
[B] SLV 2
[C] SLV 3
[D] PSLV 1
Show Answer
Correct Answer: C [SLV 3]
Notes:
SLV 3 भारत का पहला उपग्रह लांचर था जिससे 1979 में 35 किग्रा का रोहिणी उपग्रह छोड़ा गया जो असफल रहा। इसके बाद 1980 में रोहिणी को दोबारा छोड़ा गया जो सफल रहा।
3. निम्नलिखित में किस दृष्टि दोष में रेटिना के सामने प्रकाश का फोकस उत्पन्न होता है?
[A] निकट दृष्टि-दोष
[B] दूर दृष्टि-दोष
[C] जरा दृष्टि-दोष
[D] इनमें से कोई नहीं
Show Answer
Correct Answer: A [निकट दृष्टि-दोष]
Notes:
निकट दृष्टि-दोष में प्रकाश का फ़ोकस रेटिना के सामने होता है। निकट दृष्टि दोष में निकट की वस्तुएँ अच्छे से दिखाई देती हैं जबकि दूर की वस्तुएँ अच्छे से दिखाई नहीं देती हैं।
4. काले वस्त्रों के मुकाबले श्वेत वस्त्र शीतल क्यों होते है?
[A] अपने पास पहुँचने वाल सारा प्रकाश अवशोषित कर लेते है
[B] उनके पास जो भी प्रकाश पहुँचता है, उसे वे परावर्तित कर देते है
[C] प्रकाश भेदन नही होने देते है
[D] सूर्य के प्रकाश को पूर्णतया शीतल कर देते है
Show Answer
Correct Answer: B [उनके पास जो भी प्रकाश पहुँचता है, उसे वे परावर्तित कर देते है]
5. मेघाच्छन्न रात की अपेक्षा निर्मल रात अधिक ठण्डी होती है, इसका कारण है?
[A] चालन
[B] द्रवण
[C] विकिरण
[D] सूर्यताप
Show Answer
Correct Answer: C [विकिरण]
6. धातु की चायदानियों में लकड़ी के हैंडल क्यों लगे होते है?
[A] लकड़ी ऊष्मा की कुचालक होती है
[B] इससे बिजली का शॉक नही लगता
[C] इससे पात्र सुन्दर लगता है
[D] इसमें स्वच्छता होती है
Show Answer
Correct Answer: A [लकड़ी ऊष्मा की कुचालक होती है]
7. प्रिज्म में प्रकाश के विभिन्न रंगों का विभाजन होता है?
[A] प्रकाश का परावर्तन
[B] प्रकाश का परिक्षेपण
[C] प्रकाश का विवर्तन
[D] प्रकाश का अपवर्तन
Show Answer
Correct Answer: D [प्रकाश का अपवर्तन]
8. परमाणु घड़ी निम्नलिखित में से किसके संक्रमण पर आधारित होती है?
[A] सोडियम
[B] सीजियस
[C] मैग्नीशियम
[D] एल्यूमिनियम
Show Answer
Correct Answer: B [सीजियस]
9. श्वेत प्रकाश को भिन्न-भिन्न रंगों में विभक्त करने के लिए निम्नलिखित में किसका प्रयोग किया जाता है?
[A] काँच की सिल्ली
[B] उत्तल लेंस
[C] अवतल लेंस
[D] प्रिज्म
Show Answer
Correct Answer: D [प्रिज्म]
10. आकाश में नीला रंग प्रकट होने के साथ संबंधित प्रकाश की परिघटना है?
[A] व्यतिकरण
[B] परावर्तन
[C] अपवर्तन
[D] प्रकीर्णन
Show Answer
Correct Answer: D [प्रकीर्णन]