IAAF वेटेरन पिन से किस भारतीय खिलाड़ी का सम्मानित किया गया?
पी.टी. उषा
दोहा में IAAF कांग्रेस में भारत की ट्रैक एंड फील्ड लीजेंड पी.टी. उषा को अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक महासंघ द्वारा IAAF वेटेरन पिन से सम्मानित किया गया। पी.टी. उषा ने 1982 नई दिल्ली एशियाई खेलों में 100 मीटर तथा 200 मीटर इवेंट में रजत पदक जीता था। 1983 की एशियाई चैंपियनशिप में उन्होंने 400 मीटर में स्वर्ण पदक जीता था। 1985 में जकार्ता एशियाई चैंपियनशिप में पी.टी. उषा ने 6 पदक जीते थे, इसमें पांच स्वर्ण तथा एक कांस्य पदक शामिल हैं।
Originally written on
February 16, 2020
and last modified on
February 16, 2020.