भारतीय नौसेना ने फारस की खाड़ी में भारतीय समुद्री जहाज़ों की सुरक्षा के लिए कौन सा ऑपरेशन लांच किया है?

उत्तर –  ऑपरेशन संकल्प

भारतीय नौसेना ने हाल ही में “ऑपरेशन संकल्प’ लांच किया, इस ऑपरेशन को फारस तथा ओमान की खाड़ी में लांच किया गया है। इसका उद्देश्य भारतीय समुद्री जहाजों की रक्षा करना है। दरअसल हाल ही में होरमुज़ जलडमरूमध्य में दो समुद्री जहाज़ों पर हमला किया गया है। अमेरिका ने इस हमले का आरोप ईरान पर लगाया है। भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन संकल्प के लिए आईएनएस चेन्नई स्टेल्थ गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर तथा गश्ती पोत आईएनएस सुनैना को तैनात किया है।  इसके अतिरिक्त क्षेत्र की निगरानी भारतीय नौसेना के एयरक्राफ्ट द्वारा भी की जा रही है।

Originally written on June 23, 2019 and last modified on June 23, 2019.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *