क्लो झाओ (Chloe Zhao) बनीं सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का ऑस्कर जीतने वाली पहली एशियाई महिला

क्लो झाओ (Chloe Zhao) बनीं सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का ऑस्कर जीतने वाली पहली एशियाई महिला

चीनी मूल की फिल्म निर्माता क्लो झाओ (Chloe Zhao) अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक जीतने वाली पहली एशियाई महिला बन गई हैं। उन्होंने अपनी फिल्म नोमैडलैंड (Nomadland) के लिए पुरस्कार जीता।

क्लो झाओ (Chloe Zhao)

झाओ का जन्म चीन में हुआ था और उन्होंने लंदन के एक बोर्डिंग स्कूल में पढ़ाई की। इसके बाद वह लॉस एंजिल्स चली गईं जहां उन्होंने अपनी हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी की। उनकी पहली फिल्म ‘Songs My Brothers Taught Me’ थी। इसका प्रीमियर सनडांस फिल्म फेस्टिवल में किया गया था। उनकी दूसरी फिल्म ‘The Rider’ थी। इसे सर्वश्रेष्ठ फिल्म और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए इंडिपेंडेंट स्पिरिट अवार्ड में नामांकन मिला था।

Nomadland

नोमैडलैंड ने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ फिल्म औ सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के तीन पुरस्कार जीते। यह फिल्म एक महिला के बारे में है जो अपने पति के मरने के बाद शहर छोड़ देती है। एकमात्र उद्योग बंद हो जाने से वह बेघर हो जाती है। वह फिर एक वैन में रहती है और अमेरिका में घूमती है।

अकैडमी अवार्ड्स (Academy Awards)

  • अकादमी पुरस्कार को ऑस्कर के रूप में भी जाना जाता है। यह पुरस्कार फिल्म उद्योग में कलात्मक और तकनीकी योग्यता के लिए प्रदान किया जाता है। इसे दुनिया में सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार माना जाता है।
  • विजेताओं को ट्रॉफी के रूप में गोल्डन स्टैचू की एक प्रति प्रदान की जाती है। इस ट्रॉफी को आधिकारिक तौर पर “एकेडमी ऑफ मेरिट” कहा जाता है।
  • यह पुरस्कार सेड्रिक गिबन्स द्वारा डिजाइन किया गया था और इसे जॉर्ज स्टैनली ने बनाया था।
  • इसे पहली बार 1929 में प्रस्तुत किया गया था।

ऑस्कर में भारत

  • भानु अथैया (Bhanu Athaiya) 1982 में ऑस्कर जीतने वाली पहली भारतीय थीं। उन्होंने फिल्म ‘गांधी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइन का पुरस्कार जीता था।
  • 2021 तक, 13 भारतीयों को ऑस्कर के लिए नामांकित किया गया था और आठ ने वैज्ञानिक और तकनीकी श्रेणी में जीत हासिल की थी।
Originally written on April 27, 2021 and last modified on April 27, 2021.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *