किस केंद्रीय मंत्रालय ने लॉकडाउन के बीच देश में फंसे विदेशी पर्यटकों की मदद के लिए ‘Stranded in India’ पोर्टल शुरू किया है?
उत्तर – पर्यटन मंत्रालय
पर्यटन मंत्रालय ने विदेशी पर्यटकों की सहायता के लिए एक पोर्टल “Stranded in India” लांच किया है। इस पोर्टल का उद्देश्य COVID-19 के खतरों और लॉक डाउन के बीच अपने देश से दूर अटके हुए विदेशी पर्यटकों को सूचना प्रदान करना है। पर्यटक इस पोर्टल का उपयोग भारत सरकार और विदेशी सरकार द्वारा सुरक्षित रूप से घर ले जाने के लिए किए जा रहे कदमों या उपायों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए कर सकते हैं। इस पोर्टल संपर्क विवरण भी है जिसके माध्यम से फंसे हुए पर्यटक पर्यटन मंत्रालय से संपर्क कर सकते हैं। पर्यटन मंत्रालय उन्हें संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने में मदद करेगा।
Originally written on
April 7, 2020
and last modified on
April 7, 2020.