Women’s Involvement in Science and Engineering Research (WISER) कार्यक्रम क्या है?

विज्ञान और इंजीनियरिंग अनुसंधान में महिलाओं की भागीदारी (WISER) कार्यक्रम 26 नवंबर, 2021 को लांच किया गया था।
मुख्य बिंदु
- यह अपनी तरह का पहला कार्यक्रम है, जिसे लेटरल एंट्री द्वारा अनुसंधान और विकास के क्षेत्र में महिलाओं को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया है।
- इसे अनुसंधान एवं विकास परियोजनाओं में महिला शोधकर्ताओं को प्रोत्साहित करने के लिए इंडो-जर्मन साइंस एंड टेक्नोलॉजी सेंटर (IGSTC) द्वारा लॉन्च किया गया था।
- WISER कार्यक्रम IGSTC के कार्यक्रम के माध्यम से लैंगिक समानता के साथ-साथ विज्ञान और प्रौद्योगिकी में महिलाओं की भागीदारी को सक्षम करेगा।
- यह कार्यक्रम IGSTC के चल रहे फ्लैगशिप 2+2 कार्यक्रम के अतिरिक्त शुरू किया गय।
यह कार्यक्रम कौन चलाएगा?
IGSTC का यह कार्यक्रम विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (DST), भारत और जर्मनी के संघीय शिक्षा और अनुसंधान मंत्रालय (BMBF) की एक संयुक्त पहल है।
कार्यक्रम की विशेषताएं
यह कार्यक्रम उन महिला वैज्ञानिकों का समर्थन करेगा जो अकादमिक या अनुसंधान संस्थानों या उद्योग में नियमित या दीर्घकालिक शोध पदों पर हैं। महिलाएं लेटरल एंट्री के जरिए इस कार्यक्रम में शामिल हो सकती हैं। ब्रेक-इन-कैरियर या किसी आयु सीमा की कोई आवश्यकता नहीं है।
कार्यक्रम द्वारा पुरस्कार
IGSTC पुरस्कार विजेताओं को भारतीय पक्ष से अधिकतम 39 लाख रुपये और जर्मन पक्ष से € 48000 की सहायता प्रदान करेगा। WISER कार्यक्रम प्रति वर्ष 20 पुरस्कार प्रदान करेगा।
Originally written on
November 28, 2021
and last modified on
November 28, 2021.