PM-KISAN के तहत 42 लाख से अधिक लाभार्थी अपात्र, ₹2,992.75 करोड़ की वसूली की जाएगी: कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह

PM-KISAN के तहत 42 लाख से अधिक लाभार्थी अपात्र, ₹2,992.75 करोड़ की वसूली की जाएगी: कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह

हाल ही में केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने संसद में कहा कि PM-KISAN के तहत 42 लाख से अधिक लाभार्थी अपात्र हैं और उनसे ₹2,992.75 करोड़ की वसूली की जाएगी। PM-KISAN के तहत अपात्र लाभार्थियों की सबसे ज्यादा संख्या असम से है, असम में 8.35 लोगों से 554.01 करोड़ रुपये रिकवर किये जायेंगे।

मुख्य बिंदु

असम के बाद पंजाब से ₹437.9 करोड़, महाराष्ट्र से ₹357.9 करोड़, तमिलनाडु से ₹340.56 करोड़ और उत्तर प्रदेश से ₹258.64 करोड़ की वसूली की जायेगा। आंकड़ों के अनुसार, अन्य राज्यों में गुजरात (₹ 220.7 करोड़), मध्य प्रदेश (₹ 195.9 करोड़), राजस्थान (₹144.1 करोड़) और कर्नाटक (₹ 129.32 करोड़) शामिल हैं।

पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi)

इस योजना के तहत, भारत सरकार छोटे और सीमांत किसानों के खाते में 6,000 रुपये स्थानांतरित करती है। इन पैसों को तीन किस्तों में स्थानांतरित किया जाता है। 2,000 रुपये की पहली किस्त अप्रैल और जून के बीच दी जाती है। दूसरी किस्त अगस्त और नवंबर के बीच दी जाती है। तीसरी किस्त दिसंबर और मार्च के बीच दी जाती है।

योजना के बारे में

  • इस योजना को 2018 में शुरू किया गया था।
  • यह योजना उन किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करती है जिनके पास दो हेक्टेयर तक भूमि है।
  • इस योजना के तहत अब तक भारत सरकार ने 75,000 करोड़ रुपये प्रदान किए हैं।
  • इसका उद्देश्य 125 मिलियन किसानों को कवर करना है।

PM-Kisan Portal

इस योजना के लाभार्थी PM-Kisan Portal (https://pmkisan.gov.in/) में अपने आवेदन की स्थिति (status) की जाँच कर सकते हैं। वे मोबाइल नंबर या आधार नंबर या खाता संख्या दर्ज करके विवरण प्राप्त कर सकते हैं।

यह किसान का नाम और उसके बैंक खाते में भेजी गई राशि की जानकारी प्रदान करेगा।

 

Originally written on July 22, 2021 and last modified on July 22, 2021.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *