Page-1310 of हिन्दी
जलवायु पर 29वीं BASIC मंत्रीस्तरीय बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किसने किया?
प्रकाश जावड़ेकर जलवायु पर 29वीं BASIC मंत्रीस्तरीय बैठक का आयोजन चीन के बीजिंग में 25-26 अक्टूबर, 2019 के दौरान किया गया। इसके बाद ब्राज़ील, दक्षिण अफ्रीका, भारत और चीन ने साझा वक्तव्य जारी किया। इस बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व ..
किस अधिनियम के मुताबिक 80 वर्ष से अधिक आयु के लोग पोस्टल बैलट के माध्यम से अपना वोट दे सकते हैं?
निर्वाचन संचालन नियम 1961 हाल ही में चुनाव आयोग की अनुशंसा के आधार पर केन्द्रीय विधि व न्याय मंत्रालय ने निर्वाचन संचालन नियम 1961 में संशोधन किया है। संशोधन के बाद अब 80 वर्ष से अधिक आयु के लोग तथा ..
‘पेपर लायंस’ पुस्तक के लेखक कौन हैं?
सोहन एस. कूनर सोहन एस. कूनर ने ‘पेपर लायंस’ नामक पुस्तक की रचना की है। इस पुस्तक में सिख धर्म तथा पंजाब के इतिहास का वर्णन किया गया है।
हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा त्राल वन्यजीव अभ्यारण्य किस राज्य में स्थित है?
जम्मू-कश्मीर त्राल वन्यजीव अभ्यारण्य अब संकटग्रस्त कश्मीरी बारहसिंगा (कश्मीर स्टैग), जिसे ‘हंगुल’ भी कहा जाता है, के लिए संरक्षित वन्यजीव कॉरिडोर के लिए कार्य करेगा। त्राल वन्यजीव अभ्यारण्य 154.15 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। यह दक्षिण कश्मीर में ..
हाल ही में तारो चातुंग नामक पत्रकार का निधन हुआ, वे किस राज्य से थे?
अरुणाचल प्रदेश 57 वर्षीय तारो चातुंग अरुणाचल प्रदेश के एक पत्रकार थे, उनका निधन 26 अक्टूबर, 2019 को ईटानगर में हुआ। उन्होंने अरुणाचल प्रदेश में ‘फादर ऑफ़ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया’ के रूप में भी जाना जाता है।
किस IIT ने इंजीनियरिंग समस्याओं के समाधान के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग तथा डीप लर्निंग एप्लीकेशन्स का विकास किया है?
IIT मद्रास IIT मद्रास ने इंजीनियरिंग समस्याओं के समाधान के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग तथा डीप लर्निंग एप्लीकेशन्स का विकास किया है। इसके लिए शीघ्र ही ‘AIsoft’ नामक स्टार्टअप को शुरू किया जायेगा। इस स्टार्टअप के द्वारा थर्मल मैनेजमेंट, ..
इंस्टिट्यूट ऑफ़ इकनोमिक स्टडीज द्वारा उद्योग रत्न अवार्ड 2019 किसे प्रदान किया गया?
ठाकुर अनूप सिंह मार्ग ERP के सीएमडी ठाकुर अनूप सिंह को इंस्टिट्यूट ऑफ़ इकनोमिक स्टडीज द्वारा उद्योग रत्न अवार्ड 2019 से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान टेक्नोलॉजी द्वारा MSME के व्यापार को बढ़ावा देने के लिए उनके द्वारा किये ..
2019 सखारोव पुरस्कार किसने जीता?
इल्हाम तोहती यूरोपीय संघ संसद ने जेल में बंद उइगर बुद्धिजीवी इल्हाम तोहती को मानवाधिकार के लिए सखारोव पुरस्कार प्रदान किया गया। इल्हाम तोहती को अलगाववाद के आरोप में चीन में आजीवन कारावास की सज़ा दी गयी है। यूरोपीय संसद ..
के.आर. वाधवाने का हाल ही में निधन हुआ, वे किस क्षेत्र के साथ जुड़े हुए थे?
खेल के.आर. वाधवाने एक खेल पत्रकार थे। हाल ही में उनका निधन दिल्ली में हुआ। उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस अखबार में काफी समय तक कार्य किया। बाद में उन्होंने फ्रीलांस लेखक के रूप में भी काफी कार्य किया।
किस राज्य सरकार ने हाल ही में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना लांच की है?
उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश सरकार ने धनतेरस के अवसर पर मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना लांच की है। इसका उद्देश्य बालिकाओं का सशक्तिकरण सुनिश्चित करना है। इस योजना के तहत बालिका के जन्म पर प्रत्येक परिवार को 15,000 रुपये प्रदान किये ..