Page-1309 of हिन्दी
किस भारतीय सशस्त्र बल ने ‘सिन्धु सुदर्शन’ नामक अभ्यास के आयोजन का निर्णय लिया है?
भारतीय थल सेना भारतीय थल सेना राजस्थान के मरुस्थल में ‘सिन्धु सुदर्शन’ नामक अभ्यास का आयोजन करेगी, यह अभ्यास 29 नवम्बर से 4 दिसम्बर, 2019 के बीच आयोजित किया जायेगा। इस अभ्यास में 40,000 जवान हिस्सा लेंगे। इस अभ्यास में ..
हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा भाषण चार द्वीप किस देश में स्थित है?
बांग्लादेश भाषण चार द्वीप दक्षिण पूर्वी बांग्लादेश के हतिया द्वीप से 30 किलोमीटर पूर्व में स्थित एक निर्जन द्वीप है। इस द्वीप का निर्माण लगभग दो दशक पूर्व मेघना नदी के मुहाने पर हुआ था। हाल ही में बांग्लादेश में ..
Global Snow Leopard and Ecosystem Protection Program (GSLEP) शिखर सम्मेलन 2019 का आयोजन किस शहर में किया गया?
दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय बर्फीला तेंदुआ दिवस 2019 के अवसर पर केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने देश में बर्फीले तेंदुए की जनगणना के लिए प्रथम राष्ट्रीय प्रोटोकॉल को लांच किया। इसे दिल्ली में Global Snow Leopard and Ecosystem Protection Program (GSLEP) ..
किस संयुक्त राष्ट्र एजेंसी ने ‘फीड आवर फ्यूचर’ अभियान लांच किया है?
WFP संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (UNWFP) ने ‘फीड आवर फ्यूचर’ नामक अभियान शुरू किया है। इसका उद्देश्य कुपोषण तथा भूखमरी की समस्या को समाप्त करना है।
विश्व आयोडीन अल्पता दिवस 2019 कब मनाया गया?
21 अक्टूबर प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को विश्व आयोडीन अल्पता दिवस मनाया जाता है, इसका उद्देश्य आयोडीन के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना है। आयोडीन सामान्य थाइरोइड फंक्शन तथा शरीर के विकास के लिए बेहद ज़रूरी है।
विश्व का सबसे पुराना मोती हाल ही में किस द्वीप से प्राप्त हुआ है?
अबू धाबी हाल ही में विश्व का सबसे पुराना मोती अबू धाबी से प्राप्त हुआ है। यह मोती 5800 से 5600 बी.सी. के काल का है। इससे ज्ञात होता है कि संयुक्त अरब अमीरात में 8000 वर्ष पूर्व मोती तथा ..
भारतीय बैंक संघ के अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया?
रजनीश कुमार एसबीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार को भारतीय बैंक संघ का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने सुनील मेहता का स्थान लिया है, वे पंजाब नेशनल बैंक के एमडी और सीईओ हैं।
किस राज्य सरकार ने सजा याफ्ता विदेशी कैदियों के लिए ‘सेफ हाउस’ निर्मित करने का निर्णय लिया है?
पश्चिम बंगाल पश्चिम बंगाल सरकार ने उन विदेशी कैदियों के लिए ‘सेफ हाउस’ निर्मित करने का निर्णय लिया है जो अपनी सज़ा पूरी कर चुके हैं और प्रत्यर्पण का इंतज़ार कर रहे हैं। NCRB के डाटा के अनुसार राज्य में ..
हाल ही में सुर्ख़ियों में रही सखालिन आयल फील्ड किस देश में स्थित है?
रूस सखालिन आयल फील्ड रूस में स्थित है। एक्सन मोबिल, रोसनेफ्ट, SODECO तथा ONGC विदेश इस क्षेत्र में 2055 तक तेल व गैस का उत्पादन करते रहेंगे। यह क्षेत्र हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा है, केन्द्रीय पेट्रोलियम व प्राकृतिक ..
किस IIT के अनुसंधानकर्ताओं ने कृषि अपशिष्ट उत्पादों से जैव-इंटों का निर्माण किया है?
IIT हैदराबाद IIT हैदराबाद तथा KIIT स्कूल ऑफ़ आर्किटेक्चर (भुबनेश्वर) ने निर्माण कार्य के लिए कृषि अपशिष्ट उत्पादों से जैव-इंटों का निर्माण किया है। अनुसंधानकर्ताओं की इस टीम को रूरल इनोवेटर्स स्टार्ट-अप कॉन्क्लेव 2019 में ‘स्पेशल रिकग्निशन ट्रॉफी’ से सम्मानित ..