Page-1302 of हिन्दी

विश्व मितव्यय दिवस कब मनाया जाता है?

31 अक्टूबर प्रतिवर्ष 31 अक्टूबर को विश्व मितव्यय दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य बचत तथा वित्तीय सुरक्षा को बढ़ावा देना है।

हाल ही में सैंट किट्स एंड नेविस ने अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन फ्रेमवर्क समझौते पर हस्ताक्षर किये, यह देश की महासागर में स्थित है?

अटलांटिक महासागर भारत ने 30-31 अक्टूबर, 2019 को अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन की सभा का आयोजन नई दिल्ली में किया। इस सभा में दो देशों इरीट्रिया और सैंट किट्स एंड नेविस ने ISA के फ्रेमवर्क समझौते पर हस्ताक्षर किये। इसके साथ ..

पृथ्वी शेखर किस खेल के साथ जुड़े हुए हैं?

टेनिस चेन्नई के पृथ्वी शेखर ने वर्ल्ड डीफ टेनिस चैंपियनशिप के दूसरे संस्करण में पुरुष एकल वर्ग का खिताब जीता। उन्होंने तुर्की के अंताल्या में चेक गणराज्य के जारोस्लाव स्मेडेक को 6-4, 6-3 से पराजित किया।  

हाल ही में दिलीप पारीख का निधन हुआ, वे किस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री थे?

राजस्थान गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री दिलीप पारीख का हाल ही में 82 वर्ष की आयु में निधन हुआ। उन्होंने भाजपा के विधायक के रूप में अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत की थी। वे 1997-98 के दौरान गुजरात के 13वें मुख्यमंत्री ..

अंतर्राष्ट्रीय इन्टरनेट दिवस कब मनाया जाता है?

29 अक्टूबर प्रतिवर्ष 29 अक्टूबर को विश्व इन्टरनेट दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य पहली बार इन्टरनेट के इस्तेमाल की वर्षगाँठ को मनाना है। पहली बार 1969 में इन्टरनेट के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक सन्देश भेजा गया था।  

हाल ही में सुर्ख़ियों में रही निर्मल पुर्जा किस देश से हैं?

नेपाल निर्मला पुर्जा ने 8000 मीटर की अधिक ऊंचाई वाले सभी 14 पर्वतों में मात्र 189 दिनों में चढ़ाई पूरी की है। हाल ही में उन्होंने चीन के ‘शीशपंगमा’ पर्वत पर चढ़ाई की। इससे यह रिकॉर्ड दक्षिण कोरिया के किम ..

हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा ‘दनाकिल डिप्रेशन’ किस देश से सम्बंधित है?

इथियोपिया दनाकिल डिप्रेशन विश्व के सबसे गर्म तथा निम्नतम स्थानों में से एक है। हाल ही में ‘नेचर इकोलॉजी एंड इवोल्यूशन’ में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार दनाकिल में सक्रिय तथा प्राकृतिक जीवन संभव नहीं है। यहाँ पर मैग्नीशियम, निम्न pH ..

विश्व सुनामी जागरूकता दिवस कब मनाया जाता है?

5 नवम्बर 5 नवम्बर को प्रतिवर्ष विश्व सुनामी जागरूकता दिवस के रूप में मनाया जाता है, इसका उद्देश्य विश्व भर में सुनामी के बारे में जागरूकता फैलाना है। यह विश्व सुनामी जागरूकता दिवस का तीसरा संस्करण है, इस दिवस की ..

CARAT-2019 का आयोजन किन दो देशों के बीच किया जा रहा है?

अमेरिका और बांग्लादेश अमेरिका और बांग्लादेश के बीच Cooperation Afloat Readiness and Training (CARAT) – 2019 नामक नौसैनिक अभ्यास का आयोजन बांग्लादेश के चटगाँव में किया जा रहा है। यह बांग्लादेश और अमेरिका की नौसेनाओं के बीच आयोजित किया जाने ..

अंतर्राष्ट्रीय मृदा तथा जलवायु के लिए जल संसाधन प्रबंधन सम्मेलन का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है?

नई दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय मृदा तथा जलवायु के लिए जल संसाधन प्रबंधन सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली में किया जा रहा है। इसकी शुरुआत 6 नवम्बर, 2019 को हुई। इस पांच दिवसीय इवेंट में मृदा तथा जल संरक्षण के मुद्दों पर ..