Page-1292 of हिन्दी
किस केन्द्रीय मंत्रालय ने भारतीय पोषण कृषि कोष लांच किया है?
महिला व बाल विकास मंत्रालय केन्द्रीय महिला व बाल विकास मंत्रालय ने हाल ही में भारतीय पोषण कृषि कोष लांच किया है। यह देश के 128 कृषि-जलवायु क्षेत्रों की फसलों के लिए भंडार के रूप में कार्य करेगा, इसका उद्देश्य ..
IMD वर्ल्ड टैलेंट रैंकिंग में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?
59 IMD वर्ल्ड टैलेंट रैंकिंग में भारत 59वें स्थान पर है, भारत इस बार 6 अंक नीचे फिसला है। इसमें कुल 63 देशों को रैंकिंग प्रदान की गयी है। इस रैंकिंग को हाल ही में स्विट्ज़रलैंड के IMD बिज़नेस स्कूल ..
राष्ट्रीय एग्रो-केमिकल कांग्रेस का आयोजन किस शहर में किया गया
नई दिल्ली नई दिल्ली में प्रथम राष्ट्रीय एग्रो-केमिकल कांग्रेस का आयोजन किया गया। इस चार दिवसीय कांग्रेस में रासायनिक कीटनाशकों की भूमिका पर चर्चा की गयी।
किस राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री सेप्टिक टैंक सफाई योजना लांच की है?
दिल्ली दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने मुख्यमंत्री सेप्टिक टैंक सफाई योजना लांच की है, इसका उद्देश्य सफाई कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
किस राज्य सरकार ने वर्चुअल क्लासेज प्रोजेक्ट शुरू किया है?
उत्तराखंड उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य के 500 सरकारी स्कूलों को वर्चुअल क्लासरूम से जोड़ने के लिए प्रोजेक्ट को लांच किया है। इस प्रोजेक्ट से राज्य के 1.90 लाख छात्रों को लाभ होगा।
किस देश में विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा मान्यता प्रदान प्रथम टाइफाइड टीके का उपयोग शुरू किया गया?
पाकिस्तान पाकिस्तान ने विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा मान्यता प्रदान प्रथम टाइफाइड टीके का उपयोग शुरू कर दिया है। इसका उपयोग पाकिस्तान के सिंध प्रांत में शुरू किया गया है।
राज्य प्रशासन में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए आन्ध्र प्रदेश सरकार ने किस आईआईएम को चुना है?
आईआईएम अहमदाबाद राज्य प्रशासन में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए आन्ध्र प्रदेश सरकार ने आईआईएम अहमदाबाद को चुना है। आईआईएम अहमदाबाद राज्य प्रशासन के ढाँचे का अध्ययन करेगा तथा भ्रष्टाचार को कम करने के लिए उपाय सुझायेगा।
AIBA एथलीट आयोग में किस भारतीय मुक्केबाज़ को सदस्य के रूप में चुना गया है?
लैशराम सरिता देवी भारतीय महिला मुक्केबाज़ लैशराम सरिता देवी को AIBA एथलीट आयोग का सदस्य चुना गया है। एथलीट आयोग में प्रत्येक महाद्वीप से एक-एक सदस्य चुना गया है, केवल यूरोप से दो सदस्य चुने गये हैं।
श्रीलंका का नया राष्ट्रपति किसे चुना गया है?
गोताबाया राजपक्षे गोताबाया राजपक्षे श्रीलंका के राष्ट्रपति बन गये हैं। उन्होंने मैत्रिपाला सिरिसेना का स्थान लिया है।
6वीं ADMM Plus बैठक का आयोजन किस शहर में किया गया?
बैंकाक थाईलैंड में 6वीं ADDM-प्लस का आयोजन किया गया। आसियान रक्षा मंत्री बैठक तथा 6वीं ADDM-प्लस दक्षिण पूर्व एशिया में सुरक्षा के लिए प्रमुख मंत्रिस्तरीय प्लेटफार्म है, इस प्लेटफार्म पर आसियान देशों द्वारा सुरक्षा व सहयोग पर चर्चा की जाती ..