Page-1270 of हिन्दी

हाल ही में सुर्खियों में रहा शब्द ‘Key Starting Material (KSM)’ किस उद्योग से सम्बंधित है?

उत्तर – फार्मास्यूटिकल उद्योग ‘Key Starting Material (KSM)’ फार्मास्यूटिकल उद्योग का बिल्डिंग ब्लॉक है। भारत कई दवाओं के निर्माण के लिए KSM को चीन से आयात करता है। हाल ही में कोरोना वायरस के कारण यह उद्योग प्रभावित हुआ है।

हाल ही में अशरफ गनी को किस देश का राष्ट्रपति चुना गया?

उत्तर – अफगानिस्तान सितम्बर, 2019 में हुए राष्ट्रपति चुनावों के परिणाम की घोषणा हाल ही में अफ़ग़ानिस्तान के चुनाव आयोग द्वारा की गयी। इन चुनावों में अशरफ गनी को 50.64% वोट प्राप्त हुए।

हाल ही में सुर्खियों में रहा शब्द ‘ऑपरेशन कार वाश’ किस देश से सम्बंधित है?

उत्तर – ब्राज़ील ऑपरेशन कार वाश ब्राज़ील में आपराधिक व भ्रष्टाचार की जांच से सम्बंधित है।

हाल ही में सुर्खियों में रहा सूफ़ी अर्धसैनिक समूह अहलु सुन्ना वाल्जामा किस देश में चरमपंथी इस्लामिक समूह के साथ लड़ाई लड़ रहा है?

उत्तर – सोमालिया अहलु सुन्ना वाल्जामा सोमालिया का सूफ़ी अर्धसैनिक समूह है। इसका निर्माण नरमपंथी लोगों द्वारा किया गया है जो चरमपंथी इस्लामिक समूह अल शबाब का विरोध करते हैं। सोमालिया में इन दोनों समूहों के बीच गृह युद्ध के ..

बजट 2020-21 के बाद आयकर का अधिकतम स्लैब कितना है?

उत्तर – 30% बजट 2020-21 के बाद 15,00,000 से अधिक की आय पर 30% कर वसूला जायेगा।

जीएसटी प्रणाली के तहत कितने मूल्य की वस्तुओं के अंतर्राज्यीय परिवहन के लिए ई-वे बिल आवश्यक है?

उत्तर – 50,000 रूपये ई-वे बिल एक किस्म का इलेक्ट्रॉनिक परमिट है। यह वस्तुओं के अंतर्राज्यीय परिवहन के लिए अनिवार्य है। यह 50,000 रूपए से अधिक की वस्तु के अंतर्राज्यीय परिवहन के लिए ज़रूरी है।

फरवरी 2020 में कौन सी तीन वस्तुएं जीएसटी के दायरे में नहीं हैं?

उत्तर – ईंधन, निर्माण व अल्कोहल वर्तमान समय में ईंधन, निर्माण कार्य व अल्कोहल जीएसटी के दायरे में नहीं है। फ़िल्म टिकट पर जीएसटी स्लैब्स पर आधारित है, 100 रूपये से कम की टिकट पर 18% जीएसटी लगाया जाता है ..

कीटनाशक प्रबंधन बिल, 2020 के अनुसार डिफाल्टर कीटनाशक कंपनियों से वसूले गए जुर्माने तथा राज्य व केंद्र सरकार के योगदान से निर्मित फण्ड की राशि कितनी होगी?

उत्तर – 50,000 करोड़ रूपये इस बिल के द्वारा 50,000 करोड़ रूपये के फण्ड का निर्माण किया जायेगा। इस राशि को डिफाल्टर कीटनाशक कंपनियों से वसूले गए जुर्माने तथा राज्य व केंद्र सरकार के योगदान से जुटाया जायेगा।

किस सोशल नेटवर्क कंपनी ने हाल ही में ‘क्रोमा लैब्स’ का अधिग्रहण किया?

उत्तर – ट्विटर अमेरिकी सोशल नेटवर्क कंपनी ट्विटर ने हाल ही में कैलिफ़ोर्निया बेस्ड ‘क्रोमा लैब्स’ का अधिग्रहण किया। क्रोमा लैब्स को ‘क्रोमा स्टोरीज’ एप्लीकेशन के लिए जाना जाता है। क्रोमा लैब्स शोर्ट वीडियोज़ व फोटो क्रिएशन के लिए टूल्स ..

‘लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ़ द ईयर’ पुरस्कार जीतने वाले पहले टीम-प्लेयर कौन हैं?

उत्तर – लिओनेल मेसी लिओनेल मेसी और लुईस हैमिलटन ने संयुक्त रूप से स्पोर्ट्समैन ऑफ़ द ईयर का खिताब जीता। जबकि अमेरिकी जिमनास्ट सिमोन बाइल्स ने स्पोर्ट्स वुमन ऑफ़ द ईयर का खिताब जीता। लॉरियस स्पोर्टिंग मोमेंट ऑफ़ द ईयर ..