Page-1261 of हिन्दी
हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा ईस्ट-वेस्ट इंडस्ट्रियल कॉरिडोर रोड किस राज्य में स्थित है?
उत्तर – अरुणाचल प्रदेश ईस्ट-वेस्ट इंडस्ट्रियल कॉरिडोर रोड के द्वारा अरुणाचल प्रदेश के तलहटी जिलों को कनेक्ट किया जाएगा। यह सड़क पक्के टाइगर रिज़र्व से होकर गुजरेगी और यह पक्के-केसांग जिले में सिजोसा को वेस्ट कामेंग में भलुकपोंग को जोड़ेगी। ..
भारत की यात्रा पर आने वाले अमेरिका के पहले राष्ट्रपति कौन थे?
उत्तर – डी.डी. आइजनहावर डी.डी. आइजनहावर भारत की यात्रा करने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति थे। उन्होंने 1959 में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए भारत की यात्रा की थी।
2020 में विश्व में काजू का सबसे बड़ा निर्यातक देश कौन सा है?
उत्तर – वियतनाम 2020 वियतनाम विश्व में काजू का सबसे बड़ा निर्यातक देश है। वियतनाम मुख्य रूप से चीन को काजू का निर्यात करता है। जबकि भारत अफ्रीकी देशों से काजू का आयात करता है।
महाराष्ट्र सरकार की महात्मा ज्योतिराव फुले शेतकरी कर्जमुक्ति योजना के तहत किस सीमा तक कृषि ऋण को माफ़ किया जाएगा?
उत्तर – 2 लाख रुपये महाराष्ट्र सरकार की महात्मा ज्योतिराव फुले शेतकरी कर्जमुक्ति योजना के तहत 30 सितंबर, 2019 तक बकाया 2 लाख रुपये तक के कृषि ऋण को माफ किया जाएगा।
हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा ‘कार्निवल ऑफ ऑलस्ट’ किस देश में मनाया जाता है?
उत्तर – बेल्जियम कार्निवल ऑफ़ ऑलस्ट एक वार्षिक तीन दिवसीय कार्यक्रम है जो बेल्जियम के शहर ऑलस्ट में आयोजित किया जाता है। इसे पूर्व में यूनेस्को द्वारा मानवता की मौखिक और अमूर्त विरासत की एक उत्कृष्ट कृति के रूप में ..
भारत के विधि आयोग (Law Commission of India) का कार्यकाल कितना होता है?
उत्तर – 3 वर्ष हाल ही में केन्द्रीय कैबिनेट ने 22वें विधि आयोग (Law Commission) को मंज़ूरी दे दी है। इस विधि आयोग का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। 22वें विधि आयोग में एक पूर्णकालिक चेयरपर्सन होगा। इसके अलावा चार ..
हाल ही में खोजा गया Paraburkholderia madseniana sp., जो मृदा प्रदूषण को नियंत्रित करने और जलवायु परिवर्तन से लड़ने में मदद कर सकता है, यह किसकी प्रजाति है?
उत्तर – बैक्टीरिया वैज्ञानिकों ने एक नए मिट्टी के बैक्टीरिया, Paraburkholderia madseniana sp., की खोज की है, जो मृदा प्रदूषण को नियंत्रित करने और जलवायु परिवर्तन से लड़ने में मदद कर सकता है। इस बैक्टीरिया की खोज कॉर्नेल विश्वविद्यालय के ..
उज्जयंत पैलेस में प्रथम भारत-बांग्ला पर्यटन उत्सव का आयोजन किया गया, यह किस राज्य में स्थित है?
उत्तर – त्रिपुरा 21 फरवरी को 1971 के बांग्लादेश स्वतंत्रता युद्ध में त्रिपुरा के योगदान के सम्मान में 21 फरवरी को दो दिवसीय पर्यटन उत्सव शुरू हुआ। भारत-बांग्ला पर्यटन उत्सव का आयोजन त्रिपुरा के उज्जयंत पैलेस में किया गया। इससे ..
हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा ‘एथनोलोग’ क्या है?
उत्तर – भाषाओँ का डेटाबेस 21 फरवरी, 2020 को ‘अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस’ के अवसर पर एथनोलोग के 23वें संस्करण को प्रकाशित किया गया। एथनोलोग के अनुसार हिंदी विश्व की तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है, विश्व में 615 ..
हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा शब्द ‘जावास्क्रिप्ट स्निफर’ किससे संबंधति है?
उत्तर – मैलवेयर हाल ही में सिंगापुर बेस्ड एक साइबरसुरक्षा फर्म ने खुलासा किया है कि डार्क वेब पर बेचे जा रहा 98% क्रेडिट कार्ड डाटा भारतीय ग्राहकों का है और इस कार्य के लिए जावास्क्रिप्ट स्निफ़र नामक मैलवेयर का ..