हाल ही में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) किसे नियुक्त किया गया?
उत्तर – अजीत डोवल
अजीत डोवल को पुनः देश का राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) नियुक्त किया गया है, उनका कार्यकाल पांच वर्ष का होगा। उन्हें केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री के बराबर का रैंक प्रदान किया गया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने उनकी नियुक्ति को मंज़ूरी दी। इससे पहले उन्हें मई 2014 में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया था। डोवल ने पिछले पांच वर्षों में देश की सुरक्षा में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। गौरतलब है कि अजीत डोवल लगातार दूसरी बार नियुक्त किये जाने वाले पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हैं।
अजीत डोवल
अजीत डोवल का जन्म 20 जनवरी, 1945 को हुआ था। वे 1968 में केरल कैडर में आईपीएस के रूप में शामिल हुए थे। वे मिजोरम और पंजाब में उग्रवादी विरोधी ऑपरेशन में काफी सक्रिय रहे। वे एक दशक तक इंटेलिजेंस ब्यूरो में कार्यरत्त रहे। डोवल जनवरी, 2005 में इंटेलिजेंस ब्यूरो के निर्देशक के सेवानिवृत्त हुए थे। मई, 2014 में उन्हें देश का राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया था। गौरतलब है कि अजीत डोवल पुलिस मैडल जीतने वाले सबसे युवा पुलिस अफसर बने थे। उन्हें पुलिस में 6 वर्ष की सेवा के बाद ही पुलिस मैडल प्रदान किया गया था। बाद में अजीत दोवल को राष्ट्रपति पुलिस मैडल से सम्मानित किया गया। 1988 में अजीत डोवल को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया, वे इस सम्मान को पाने वाले पहले पुलिस अफसर थे, यह सम्मान केवल सैनिकों को प्रदान किया जाता था।
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (National Security Adviser)
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार भारत का वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी होता है, वह राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर प्रधानमंत्री का प्रधान सलाहकार होता है। अब राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार भारत सरकार का सबसे शक्तिशाली नौकरशाह (ब्यूरोक्रेट) होता है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार की नियुक्ति कैबिनेट की नियुक्ति समिति द्वारा की जाती है। अब तक राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का चयन भारतीय विदेश सेवा तथा भारतीय पुलिस सेवा में से किया गया है। ब्रजेश मिश्रा भारत के पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार थे, उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में नवम्बर, 1998 से 22 मई, 2004 तक कार्य किये।
WooCommerce
September 23, 2016 at 5:37 pmUnpaid order cancelled – time limit reached. Order status changed from Pending Payment to Cancelled.