किस फुटबॉल टीम ने चैंपियंस लीग ट्राफी 2019 को अपने नाम किया?
उत्तर – लिवरपूल
इंग्लिश फुटबॉल क्लब लिवरपूल ने प्रतिष्ठित चैंपियंस लीग का खिताब जीत लिया है, लिवरपूल ने फाइनल में टॉटेनहम हॉटस्पर को 2-0 से हराया। इस मैच में लिवरपूल के लिए ओरिगी और मोहम्मद सालाह ने गोल किये।
लिवरपूल
लिवरपूल इंग्लैंड का एक फुटबॉल क्लब है, यह क्लब इंग्लैंड की विश्व प्रसिद्ध फुटबॉल लीग “प्रीमियर लीग” में हिस्सा लेता है। लिवरपूल विश्व के सबसे बेहतरीन फुटबॉल क्लब्स में से एक माना जाता है। लिवरपूल फुटबॉल क्लब की स्थापना 3 जून, 1892 को की गयी थी। लिवरपूल अब तक 6 यूरोपीय कप, 3 UEFA कप, 3 UEFA सुपर कप, 18 लीग खिताब, 7 FA कप, 8 लीग कप तथा 1 फुटबॉल लीग सुपर कप जीत चुका है। मौजूदा समय में लिवरपूल के लिए मोहम्मद सालाह, दिवोक ओरिगी, वर्जिल वान दिक, रोबेर्टो फर्मिनियो, शाकिरी, सादियो माने जैसे खिलाड़ी खेलते हैं।
चैंपियंस लीग (UEFA Champions League or UCL)
चैंपियंस लीग के वार्षिक फुटबॉल प्रतियोगिता है, इसका आयोजन यूरोपीय फुटबॉल महासंघ (UEFA) द्वारा किया जाता है। इस लीग में यूरोप की टॉप डिवीज़न लीग के टीमें हिस्सा लेती हैं। यह विश्व की सबसे अधिक प्रतिष्ठित फुटबॉल प्रतियोगिताओं में से एक है। इसके ग्रुप स्टेज में 32 टीमें हिस्सा लेती हैं। इस प्रतियोगिता का आरम्भ 1955 में हुआ था। अब तक स्पेन का रियाल मेड्रिड फुटबॉल क्लब इस प्रतियोगिता को सर्वाधिक 6 बार जीत चुका है। जबकि मौजूदा विजेता लिवरपूल ने चैंपियंस लीग का खिताब 6 बार जीता है।
WooCommerce
September 23, 2016 at 5:37 pmUnpaid order cancelled – time limit reached. Order status changed from Pending Payment to Cancelled.