हाल ही में अल्फ्रेड ब्राउनेल ने 2019 गोल्डमैन एनवायर्नमेंटल प्राइज जीता, वे किस देश से हैं?

उत्तर – लाइबेरिया     

हाल ही में 6 ग्रासरूट पर्यावरण कार्यकर्ताओं को प्रतिष्ठित गोल्डमैन प्राइज 2019 से सम्मानित किया गया। उन्हें अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया के सैन फ्रांसिस्को ओपेरा हाउस में हुए कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में अमेरिका के पूर्व उप-राष्ट्रपति तथा पर्यावरण कार्यकर्ता अल्बर्ट गोर भी मौजूद थे।

गोल्डमैन एनवायर्नमेंटल प्राइज 2019 के विजेता

लिंडा गार्सिया : अमेरिका की लिंडा गार्सिया ने वाशिंगटन में उत्तरी अमेरिका के सबसे बड़े तेल निर्यात टर्मिनल के निर्माण पर स्थानीय समुदायों की सहायता से रोक लगाई।

एना कोलोविच लेसोस्का : नार्थ मैसिडोनिया की एना कोलोविच ने मवरोवो राष्ट्रीय उद्यान (देश का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान) में निर्मित किये जा रहे दो बड़े जलविद्युत उर्जा प्लांट की अंतर्राष्ट्रीय फंडिंग को रोकने के लिए सात वर्ष तक अभियान चलाया।

बयारजर्गल अग्वांतसेरेन : मंगोलिया की बयारजर्गल ने विलुप्तप्राय बर्फीले तेंदुए के लिए 1.8 एकड़ में फैले हुए तोसोनबुम्बा नेचर रिज़र्व के निर्माण के लिए कार्य किया। उन्होंने इस रिज़र्व में खनन कार्य के लिए मंगोलिया की सरकार को सहमत किया।

अल्फ्रेड ब्राउनेल : लाइबेरिया  के पर्यावरण कार्यकर्ता व मानवाधिकार अधिवक्ता ने पाम आयल प्लांटेशन डेवेलपर्स द्वारा लाइबेरिया के उष्णकटिबंधीय वन को नष्ट किये जाने से रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जैकलीन इवांस  : कुक आइलैंड्स की जैकलीन इवांस ने द्वीप की समुद्री जैव-विविधता की रक्षा के लिए पञ्च वर्षीय अभियान चलाया।

अल्बर्टो कुरामिल : चिली के अल्बर्टो कुरामिल ने चिली के कौतिन नदी पर जलविद्युत परियोजनाओं के निर्माण का विरोध किया, बाद में उन्हें जेल में डाल दिया गया।

गोल्डमैन एनवायर्नमेंटल प्राइज

यह एक वार्षिक पुरस्कार है, इसकी स्थापना 1989 में अमेरिका के रिचर्ड और रोडा गोल्डमैन ने की थी। इस पुरस्कार को ग्रीन नोबेल प्राइज भी कहा जाता है। इस पुरस्कार के विजेता को 200,000 इनामस्वरुप दिए जाते हैं। यह पुरस्कार गोल्डमैन एनवायर्नमेंटल फाउंडेशन द्वारा दिया जाता है। इसके द्वारा उन पर्यावरण कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाता है जो पर्यावरण की रक्षा के लिए कार्य करते हैं।

Originally written on May 2, 2019 and last modified on May 2, 2019.

No Comments

  1. WooCommerce

    January 26, 2016 at 6:46 pm

    Order status changed from Pending Payment to Processing.

    Reply
  2. WooCommerce

    January 26, 2016 at 6:46 pm

    Transaction Successful. Transaction ID: 126966453

    Reply
  3. Suresh Soni

    January 27, 2016 at 10:41 am

    Order status changed by bulk edit: Order status changed from Processing to Completed.

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *