भारत में आधुनिक कानूनी शिक्षा के जनक माने जाने वाले डॉ. एन. आर. माधव मेनन का हाल ही में निधन हो गया, वे किस राज्य से सम्बंधित थे?
उत्तर – केरल
हाल ही में डॉ. एन.आर. माधव मेनन का निधन हो गया, वे एक प्रसिद्ध शिक्षाविद तथा आधुनिक भारतीय कानूनी शिक्षा के जनक थे। उनका निधन 8 मई, 2019 को 84 वर्ष की आयु में केरल के तिरुवनंतपुरम में हुआ। उन्हें नेशनल लॉ स्कूल की स्थापना करके भारत में कानूनी शिक्षा के क्षेत्र में क्रान्ति लाने का श्रेय दिया जाता है। उन्होंने 5 वर्षीय एकीकृत LLB कार्यक्रम की संकल्पना प्रस्तुत की थी। वे नेशनल लॉ स्कूल ऑफ़ इंडिया यूनिवर्सिटी (NLSIU) बंगलुरु, नेशनल जुडिशल अकैडमी भोपाल तथा वेस्ट बंगाल नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ़ जुडिशल साइंसेज के संस्थापक-वाईस चांसलर थे। उन्हें कानून क्षेत्र में उत्कृष्ठ योगदान के लिए 2003 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
Originally written on
May 9, 2019
and last modified on
May 9, 2019.
WooCommerce
January 30, 2016 at 5:07 pmUnpaid order cancelled – time limit reached. Order status changed from Pending Payment to Cancelled.