आज से शुरू हो रहा है यूरो 2020 (EURO 2020) फुटबॉल टूर्नामेंट

आज से शुरू हो रहा है यूरो 2020 (EURO 2020) फुटबॉल टूर्नामेंट

यूरोप की प्रमुख फुटबॉल प्रतियोगिता 11 जून,  2021 से शुरू होगी। इसमें यूरोप की फुटबॉल टीमें हिस्सा लेंगी। गौरतलब है कि इस प्रतियोगिता का आयोजन 2020 में किया जाना था, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसका आयोजन टाल दिया गया था।

मुख्य बिंदु

इस प्रतियोगिता का आयोजन 11 जून से 11 जुलाई, 2021 तक किया जायेगा। इसका आयोजन 11 देशों के 11 शहरों में किया जायेगा। यूरो 2020 का आयोजन इन शहरों में किया जायेगा : एम्स्टर्डम (नीदरलैंड), बाकू (अज़रबैजान), बुखारेस्ट (रोमानिया), बुडापेस्ट (हंगरी), कोपेनहेगेन (डेनमार्क), ग्लासगो (स्कॉटलैंड), लन्दन (इंग्लैंड), म्युनिक (जर्मनी), रोम (इटली), सैंट पीटर्सबर्ग (रूस), सेविया (स्पेन)।

यूरो 2020 में भाग लेने वाले टीमें इस प्रकार हैं : ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, क्रोएशिया, चेक गणराज्य, डेनमार्क, इंग्लैंड, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, हंगरी, इटली, नीदरलैंड, नार्थ मैसीडोनिया, पोलैंड, पुर्तगाल, रूस, स्कॉटलैंड, स्लोवाकिया, स्पेन, स्वीडन, स्विट्ज़रलैंड, तुर्की, यूक्रेन और वेल्स।

यूरो (EURO)

यूरो को UEFA European Football Championship भी कहा जाता  है। यह यूरोप में आयोजित होने वाली प्रमुख खेल  प्रतियोगिता है। इसका आयोजन 4 साल के बाद किया जाता है। इसकी शुरुआत 1958 में हुई थी। अब तक इस प्रतियोगिता को सबसे ज्यादा बार स्पेन और जर्मनी ने 3-3 बार जीता है। जबकि पिछली बार 2016 में आयोजित प्रतियोगिता को पुर्तगाल ने जीता था।

Originally written on June 11, 2021 and last modified on June 11, 2021.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *