अंतर्राष्ट्रीय नारकोटिक्स नियंत्रण बोर्ड के लिए किस भारतीय को पुनः निर्वाचित किया गया है?
उत्तर – जगजीत पवड़िया
भारत की जगजीत पवड़िया को अंतर्राष्ट्रीय नारकोटिक्स नियंत्रण बोर्ड के लिए पुनः निर्वाचित किया गया है। वे 2015 से अंतर्राष्ट्रीय नारकोटिक्स नियंत्रण बोर्ड की सदस्य हैं। भारत की जगजीत पवड़िया को सर्वाधिक 44 वोट मिले। सदस्यों का चुनाव संयुक्त राष्ट्र आर्थिक व सामाजिक परिषद् (ECOSOC) द्वारा किया जाता है। इस चुनाव में ECOSOC के 54 सदस्यों ने हिस्सा लिया।
जगजीत पवड़िया
जगजीत पवड़िया का जन्म 1954 में हुआ था। उन्होंने 1988 में दिल्ली विश्वविद्यालय से LLB की। बाद में उन्होंने भारतीय लोक प्रशासन संस्थान से लोक प्रशासन में मास्टर डिप्लोमा किया। उन्होंने भारतीय राजस्व सेवा में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। उन्होंने 2006-12 के दौरान भारत में नारकोटिक्स कमिश्नर तथा सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ नारकोटिक्स में कार्य किया।
अंतर्राष्ट्रीय नारकोटिक्स नियंत्रण बोर्ड (INCB)
अंतर्राष्ट्रीय नारकोटिक्स नियंत्रण बोर्ड (INCB) एक अर्धन्यायिक बोर्ड है, यह नशीली दवाओं पर लगे प्रतिबंधों की मॉनिटरिंग करता है। इसके 13 सदस्य हैं। इसकी शुरुआत 1909 में शंघाई में अंतर्राष्ट्रीय अफीम आयोग के साथ हुई थी, यह प्रथम अंतर्राष्ट्रीय नशीली दवा नियंत्रण सम्मेलन था। यह मौजूदा स्वरुप में 1968 में अस्तित्व में आया था।
WooCommerce
January 30, 2016 at 3:07 pmUnpaid order cancelled – time limit reached. Order status changed from Pending Payment to Cancelled.