हाल ही में सुर्ख़ियों में रही पीटर्सबर्ग वार्ता किस क्षेत्र से सम्बंधित है?

उत्तर – जलवायु क्रिया

28 अप्रैल, 2020 को केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए “पीटर्सबर्ग क्लाइमेट डायलॉग” के 11वें सत्र में भाग लिया। इस संवाद की मेजबानी जर्मनी ने की थी। इसकी सह-अध्यक्षता यूनाइटेड किंगडम ने की थी। इस संवाद में 30 से अधिक देशों ने भाग लिया। इस दौरान COVID -19 से निपटने, जीवन बचाने और बीमारी के सामाजिक और आर्थिक परिणामों को दूर करने के उपायों के बारे में चर्चा की गई। इसमें पेरिस समझौते के कार्यान्वयन चरण में आगे बढ़ने की तैयारी के बारे में भी चर्चा की गयी।

Originally written on May 1, 2020 and last modified on May 1, 2020.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *