विकासशील देशों की विश्व व्यापार संघ की मंत्रिस्तरीय बैठक का आयोजन किस देश में किया गया?

उत्तर –   भारत

भारत में विश्व व्यापार संगठन (WTO) के विकासशील देशों की मंत्रिस्तरीय बैठक का आयोजन 13-14 मई, 2019 के दौरान किया जा रहा है। इस बैठक का उद्देश्य नियम आधारित व्यापार प्रणाली की बहु-पक्षीय समस्याओं पर चर्चा करना है।

मुख्य बिंदु

इस बैठक में शरीक होने वाले देश इस प्रकार हैं:

  • 6 सबसे कम विकसित देश : इसमें बेनिन, बांग्लादेश, सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक, चाड, यूगांडा तथा मलावी।
  • 16 विकासशील देश : इसमें तुर्की, इंडोनेशिया, मलेशिया, दक्षिण अफ्रीका, अर्जेंटीना, ब्राज़ील, मिस्र, गुयाना, जमैका, कजाखस्तान, ग्वाटेमाला, नाइजीरिया, ओमान, चीन, सऊदी अरब तथा बारबाडोस शामिल हैं।
  • इस बैठक में विश्व व्यापार संगठन के महानिदेशक रोबर्टो अज़ेवेदो भी शरीक हो रहे हैं।

उद्देश्य व महत्व

इस बैठक के द्वारा विकासशील देश तथा सबसे कम विकसित देश एक ही प्लेटफार्म पर आयेंगे और वे साझा समस्याओं पर चर्चा करेंगे। इस बैठक में विकासशील देश तथा सबसे कम विकसित देश विश्व व्यापार संगठन के सुधारों पर आगे बढ़ने के लिए आपसी सहमती पर कार्य करेंगे।

इस बैठक का आयोजन ऐसे समय में किया जा रहा है जब बहुपक्षीय नियम आधारित व्यापार प्रणाली को कई किस्म की गंभीर चुनौतियाँ का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कुछ समय में कई देशों द्वारा एकतरफा कदम उठाये गये हैं, जिससे विभिन्न समझौता वार्ताओं में समस्या उत्पन्न हुई है। इससे विश्व व्यापार संगठन के विवाद निपटान मैकेनिज्म के अस्तित्व को खतरा उत्पन्न हो गया है।

Originally written on May 15, 2019 and last modified on May 15, 2019.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *