फ्रेंच ओपन 2019 में महिला एकल वर्ग का खिताब किसने जीता?

उत्तर  – एश्ले बार्ती

हाल ही में फ्रेंच ओपन का समापन हुआ, इसके विजेताओं की सूची निम्नलिखित है :

पुरुष एकल वर्ग : राफेल नडाल ने डोमिनिक थिएम को 6-3, 5-7, 6-1, 6-1 से पराजित किया।

महिला एकल वर्ग : एश्ले बार्ती ने मर्केता वोंद्रूसोवा को 6-1, 6-3 से पराजित किया।

पुरुष युगल वर्ग : केविन क्राविएट्ज़ और अन्द्रियास मिएस की जोड़ी ने जेरेमी चार्दी और फ्राबिस मार्टिन को 6-2, 7-6 से हराया।

महिला युगल वर्ग : तिमिया बाबोस और क्रिस्टीना म्लादेनोविच की जोड़ी ने दुआंग यिंगयिंग और झेंग साईंसाईं की जोड़ी को 6-2, 6-3 से पराजित किया।

मिश्रित युगल वर्ग : लातिशा चान और इवान दोदिज की जोड़ी ने गाब्रिएला दाब्रोसकी और मेट पाविच की जोड़ी को 6-1, 7-6 से हराया।

फ्रेंच ओपन

फ्रेंच ओपन एक प्रमुख टेनिस प्रतियोगिया है। इसका आयोजन पेरिस में किया जाता है। यह चार में से दूसरा ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट है, अन्य तीन ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट हैं : ऑस्ट्रेलियन ओपन, विंबलडन तथा यू.एस. ओपन। फ्रेंच ओपन क्ले कोर्ट पर खेला जाता है। इस प्रतियोगिता की शुरुआत 1891 में हुई थी।

Originally written on June 13, 2019 and last modified on June 13, 2019.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *