SIPRI के नये डाटा के अनुसार 2018 में किस देश का सैन्य खर्च सबसे अधिक था?
उत्तर – अमेरिका
वैश्विक थिंक टैंक स्टॉकहोल्म इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टिट्यूट (SIPRI) ने हाल ही में नया डाटा जारी किया है, इसके अनुसार 2018 में वैश्विक सैन्य व्यय में 2.6% की वृद्धि हुई है, कुल वैश्विक सैन्य व्यय अब 1,822 अरब डॉलर पर पहुँच गया है। नए डाटा के अनुसार 2018 में अमेरिका का सैन्य व्यय सर्वाधिक था। अमेरिका का सैन्य व्यय 649 अरब डॉलर था। इस सूची में चीन दूसरे स्थान पर है, चीन का सैन्य व्यय 250 अरब डॉलर था। इस सूची में शामिल अन्य देश हैं : सऊदी अरब (67.6 अरब डॉलर), भारत (66.5 अरब डॉलर) तथा फ्रांस (63.8 अरब डॉलर) इस अध्ययन के अनुसार अमेरिका ने 2010 के बाद पहली बार सैन्य व्यय में वृद्धि की है। गौरतलब है कि चीन पिछले 24 वर्षों से लगातार अपने सैन्य व्यय में वृद्धि कर रहा है।
Originally written on
May 2, 2019
and last modified on
May 2, 2019.