Hurun Richest Self-Made Women in the World 2022 की सूची जारी की गई
बायोकॉन की किरण मजूमदार-शॉ, नायका की फाल्गुनी नायर और जोहो की राधा वेम्बू को नवीनतम Hurun Richest Self-Made Women in the World 2022 में शामिल किया गया है।
मुख्य बिंदु
बीजिंग की एक प्रॉपर्टी डेवलपर वू यजुन (Wu Yajun) ने इस सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया है। उसकी अनुमानित संपत्ति 17 बिलियन डालर है। उन्होंने 1993 में अपने पूर्व पति कै कुई के साथ लॉन्गफोर (Longfor) की स्थापना की। 2021 में, लॉन्गफोर ने 34.6 बिलियन डालर के राजस्व की सूचना दी थी।
इस सूची में भारतीय
- नायका की सीईओ और संस्थापक फाल्गुनी नायर को 7.6 अरब डॉलर के साथ शीर्ष 10 सबसे अमीर महिलाओं की सूची में रखा गया है। उन्होंने भारत की सबसे अमीर स्व-निर्मित महिला बनने के लिए अरबपति किरण मजूमदार-शॉ को पछाड़ दिया है।
- राधा वेम्बु 3.9 बिलियन डालर के साथ भारत की दूसरी सबसे अमीर स्व-निर्मित महिला अरबपति हैं। वेम्बू ज़ोहो की उत्पाद प्रबंधक हैं। हुरुन सूची में उन्हें 25वें स्थान पर रखा गया है।
- बायोकॉन की संस्थापक और कार्यकारी अध्यक्ष किरण मजूमदार-शॉ को 3.8 बिलियन डालर की संपत्ति के साथ इस सूची में 26वें स्थान पर रखा गया है।
सूची के बारे में
इस सूची में दो-तिहाई महिलाएं चीन से हैं, उसके बाद अमेरिका और ब्रिटेन हैं। हुरुन रिसर्च इंस्टीट्यूट ने यह लिस्ट जारी की है। यह इस सूची का 12वां संस्करण है। इस सूची के अनुसार, वर्तमान में, दुनिया में 124 स्व-निर्मित महिला अरबपति (self-made women billionaires) हैं।
Originally written on
April 6, 2022
and last modified on
April 6, 2022.
WooCommerce
February 11, 2021 at 11:05 amRazorpay OrderId: order_Ga9ZUfsGVMsAv4
WooCommerce
February 11, 2021 at 11:06 amCustomer earned 150 Points for purchase.
WooCommerce
February 11, 2021 at 11:06 amOrder status changed from Pending payment to Completed.
WooCommerce
February 11, 2021 at 11:06 amRazorpay payment successful
Razorpay Id: pay_Ga9ZimqHQ4MW4K