9 जनवरी : प्रवासी भारतीय दिवस (Pravasi Bharatiya Divas)

9 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जाता है। इस दिवस के द्वारा भारत के विकास में विदेशों में रहने वाले भारतीय समुदायों के लोगों के योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया जाता है। इस दिवस के द्वारा विदेशों में रहने वाले भारतीयों को उनकी जड़ों से जोड़ने का प्रयास किया जाता है।

प्रवासी भारतीय दिवस

भारत सरकार द्वारा प्रतिवर्ष प्रवासी भारतीय दिवस 9 जनवरी को मनाया जाता है। इसी दिन राष्ट्र पिता महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से स्वदेश वापस आये थे। इस दिवस को मनाने की शुरुआत सन 2003 से हुई थी। प्रवासी भारतीय दिवस मनाने की संकल्पना स्वर्गीय लक्ष्मीमल सिंघवी द्वारा की गयी थी।

प्रवासी भारतीय सम्मान

यह प्रवासी भारतीयों को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। यह सम्मान अप्रवासी भारतीय, भारतीय मूल के व्यक्ति, अप्रवासी भारतीय अथवा भारतीय मूल के लोगों द्वारा शुरू की संस्था को प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार निम्नलिखित क्षेत्रों में योगदान के लिए प्रदान किया जाता है:

  • भारत की बेहतर समझ
  • भारत के उद्देश्य तथा समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग
  • भारत तथा विदेशों में रहने वाले वाले भारतीय समुदायों के बीच संबंधों को मज़बूत करना
  • भारत अथवा विदेश में मानवीय अथवा सामाजिक परोपकार कार्य
  • स्थानीय भारतीय समुदाय का कल्याण
  • परोपकारी कार्य
  • किसी क्षेत्र में ऐसा कार्य, जिससे भारत का नाम रोशन हुआ हो
Originally written on January 10, 2024 and last modified on January 10, 2024.

No Comments

  1. WooCommerce

    November 8, 2021 at 12:26 pm

    Customer earned 450 Points for purchase.

    Reply
  2. WooCommerce

    November 8, 2021 at 12:26 pm

    Order status changed from Pending payment to Completed.

    Reply
  3. WooCommerce

    November 8, 2021 at 12:26 pm

    Mobile Wallet payment successful

    Reply
  4. WooCommerce

    November 8, 2021 at 12:26 pm

    Thank you for your order . Your transaction has been successful. All your completed orders and download links are available on this page. We have also sent a mail with download links.

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *