2021-22 में भारत का व्यापार घाटा : मुख्य बिंदु
भारत का व्यापार घाटा 2020-21 में 102.63 बिलियन डॉलर से 87.5% बढ़कर 2021-22 में 192.41 बिलियन डॉलर हो गया है। पिछले वित्तीय वर्ष में कुल निर्यात ने 417.81 बिलियन डालर के रिकॉर्ड मार्जिन को छुआ, इसी अवधि के लिए आयात भी बढ़कर 610.22 बिलियन डालर तक पहुंच गया, इस प्रकार 192.41 बिलियन डालर का व्यापार अंतर दर्ज किया गया।
माल के आयात में वृद्धि
अप्रैल, 2021 से मार्च, 2022 की अवधि में देश का व्यापारिक आयात 610.22 बिलियन डॉलर था, जो अप्रैल 2020 से मार्च 2021 की समयावधि में 54.71% की वृद्धि है जो कि 394.44 बिलियन अमरीकी डॉलर दर्ज किया गया था।
व्यापार घाटा (Trade Deficit)
मार्च 2022 में, देश का व्यापार घाटा 18.69 बिलियन डॉलर था, जबकि 2021-22 की पूरी अवधि के दौरान यह 192.41 बिलियन डॉलर था।
भारत का मासिक माल निर्यात
भारत का मासिक व्यापारिक निर्यात पहली बार 40 बिलियन डॉलर से अधिक हो गया और मार्च 2022 में यह 40.38 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया। यह मार्च 2021 के 35.26 बिलियन डॉलर से 14.53 प्रतिशत की वृद्धि है। मार्च 2020 के 21.49 बिलियन डॉलर की तुलना में मार्च 2022 में निर्यात 87.89 प्रतिशत अधिक था।
भारत का माल आयात
मार्च 2022 में, भारत का व्यापारिक आयात 59.07 बिलियन डालर था, जो मार्च 2021 के 48.90 बिलियन डालर से 20.79% अधिक है। मार्च 2020 की तुलना में यह 31.47 अरब डॉलर से 87.68% बढ़ा है।
गैर-पेट्रोलियम निर्यात
मार्च 2022 में, गैर-पेट्रोलियम निर्यात 33 बिलियन डालर दर्ज किया गया, जो मार्च 2021 के 31.65 बिलियन डालर की तुलना में 4.28% की वृद्धि है। मार्च 2020 की तुलना में, निर्यात में 18.97 बिलियन डालर से 74% की वृद्धि देखी गई है।
गैर-पेट्रोलियम आयात
मार्च 2022 में, गैर-पेट्रोलियम आयात 40.66 बिलियन डॉलर दर्ज किया गया, जो मार्च 2021 में दर्ज 38.63 बिलियन डॉलर से 5.26% अधिक है।
WooCommerce
February 11, 2021 at 9:30 pm140 Points redeemed for a ₹7.00 discount.
WooCommerce
February 11, 2021 at 9:30 pmCustomer earned 143 Points for purchase.
WooCommerce
February 11, 2021 at 9:30 pmOrder status changed from Pending payment to Completed.
WooCommerce
February 11, 2021 at 9:30 pmMobile Wallet payment successful
WooCommerce
February 11, 2021 at 9:30 pmThank you for your order . Your transaction has been successful. All your completed orders and download links are available on this page. We have also sent a mail with download links.