10 मार्च : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल स्थापना दिवस (CISF Raising Day)

प्रतिवर्ष 10 मार्च को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल का स्थापना दिवस मनाया जाता है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल गृह मंत्रालय के तहत कार्य करता है। इसकी स्थापना 1969 में CISF अधिनियम, 1968 के तहत की गयी थी।

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (Central Industrial Security Force)

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (Central Industrial Security Force) अर्धसैनिक बल हैं, जिसका कार्य सरकारी कारखानो एवं अन्य सरकारी उपक्रमों को सुरक्षा प्रदान करना है। यह देश के विभिन्न महत्वपूर्ण संस्थानों की भी सुरक्षा करता है। इस बल का गठन 10 मार्च 1969 में हुआ था। इस बल की संख्या लगभग 1.50 लाख है। सरकारी उपक्रमों की सुरक्षा के आलावा देश के आंतरिक सुरक्षा,विशिष्ट लोगों की सुरक्षा,मेट्रो,परमाणु संस्थान,ऐतिहासिक धरोहरों,आदि की भी सुरक्षा करता है।

नोट : CISF, CRPF, BSF, ITBP तथा SSB केन्द्रीय गृह मंत्रालय के अधीन आते हैं, इससे पहले इन बलों को अद्धसैनिक बल माना जाता था। परन्तु मार्च 2011 के बाद इन बलों को केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल के रूप में वर्गीकृत किया गया।

भारत में “अद्धसैनिक बल” को किसी कानून के द्वारा आधिकारिक रूप से परिभाषित नहीं किया गया है। “अद्धसैनिक बल” का उपयोग असम राइफल्स (इसका प्रशासनिक नियंत्रण केन्द्रीय गृह मंत्रालय के अधीन है, जबकि इसका संचालनात्मक नियंत्रण भारतीय थल सेना के पास है) तथा स्पेशल फ्रंटियर फ़ोर्स (SFF) के लिए किया जाता है।

Originally written on March 11, 2024 and last modified on March 11, 2024.

No Comments

  1. WooCommerce

    November 26, 2021 at 9:17 pm

    Razorpay OrderId: order_IQHq8eJ3UQHB0Y

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *