10वें भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किस शहर में किया जायेगा?
उत्तर – अगरतला
10वें भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान फिल्म फेस्टिवल का आयोजन त्रिपुरा के अगरतला में जनवरी व फरवरी 2020 के दौरान किया जायेगा। इस उत्सव का उद्देश्य फिल्मों के द्वारा विज्ञान व पर्यावरण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना है। इस उत्सव का आयोजन दूसरी बार उत्तर-पूर्वी राज्य में किया जा रहा है। इस उत्सव में विज्ञान, तकनीक, नवोन्मेष, उर्जा, पर्यावरण, कृषि इत्यादि पर फोकस किया जाएगा। इस उत्सव में यूनेस्को, यूनिसेफ तथा विभिन्न देशों के फिल्ममेकर्स द्वारा बनायीं गयी फ़िल्में प्रदर्शित की जायेंगी।
Originally written on
June 3, 2019
and last modified on
June 3, 2019.