हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा बेपी कोलोंबो मिशन किस अन्तरिक्ष एजेंसी से सम्बंधित है?

उत्तर – ESA तथा JAXA

जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी तथा यूरोपियन स्पेस एजेंसी के बेपी कोलोंबो मिशन ने विभिन्न परीक्षणों की श्रृंखला पास कर ली है, इस मिशन पृथ्वी के निकट का कमीशनिंग फेज़ भी पूरा कर लिया है। अब बेपी कोलोंबो बुध ग्रह की यात्रा के लिए तैयार है।

जापान तथा यूरोप की अन्तरिक्ष एजेंसियों ने मिलकर बुध गृह के लिए बेपी कोलोंबो अन्तरिक्ष यान लांच किया था। इस अन्तरिक्ष यान को फ्रेंच गुयाना से लांच किया गया था। यह अन्तरिक्ष यान 7 वर्ष बाद बुध गृह तक पहुंचेगा। इसके बाद यह अन्तरिक्ष यान बुध गृह की परिक्रमा करेगा।

मुख्य बिंदु

इस मिशन के लिए यूरोपीय अन्तरिक्ष एजेंसी (ESA) तथा जापानी अन्तरिक्ष अनुसन्धान एजेंसी (JAXA) ने मिलकर कार्य किया, इस मिशन की लागत लगभग 2 अरब डॉलर थी। बेपी कोलोंबो अन्तरिक्ष यान को एरियन 5 राकेट की सहायता से लांच किया। यह अन्तरिक्ष यान सात वर्ष के बाद बुध गृह के निकट पहुंचेगा तथा बुध ग्रह का निरीक्षण शुरू करेगा। यह अन्तरिक्ष यान बुध की सतह तथा वायुमंडल का अध्ययन करेगा। इससे पहले नासा ने बुध गृह के अध्ययन के लिए मैसेंजर नामक यान भेजा था, चार वर्ष तक कार्य करने के बाद 2015 में इसका मिशन समाप्त हुआ था।

Originally written on April 28, 2019 and last modified on April 28, 2019.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *