सेशेल्स में भारत का नया उच्चायुक्त किसे नियुक्त किया गया?

उत्तर –  दलबीर सिंह सुहाग

भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग को सेशल्स में भारतीय उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। वे शीघ्र ही अपना कार्यभार संभालेंगे।

रोचक तथ्य : 2016 में जब भारतीय सेना ने पाक अधिकृत कश्मीर में घुसकर आतंकवादियों पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी, तब जनरल दलबीर सिंह सुहाग भारतीय सेना के प्रमुख थे।

जनरल दलबीर सिंह सुहाग

जनरल दलबीर सिंह सुहाग भारतीय सेना के 26वें प्रमुख थे, सेना प्रमुख के रूप में उन्होंने 31 जुलाई, 2014 से 31 दिसम्बर, 2016 के बीच कार्य किया। इससे पहले वे उप-सेना प्रमुख थे। जनरल दलबीर सिंह सुहाग का जन्म 28 दिसम्बर, 1954 को हरियाणा के झज्जर में हुआ था। उनके पिताजी भारतीय सेना में सूबेदार मेजर थे। दलबीर सिंह सुहाग को 16 जून, 1974 को 5 गोरखा राइफल्स की चौथी बटालियन में कमीशन किया गया था। अपने सैन्य करियर में जनरल दलबीर सिंह सुहाग को परम विशिष्ट सेवा मैडल, उत्तम युद्ध सेवा मैडल, अति विशिष्ट सेवा मैडल, विशिष्ट सेवा मैडल तथा लीजन ऑफ़ मेरिट से सम्मानित किया जा चुका है।

सेशल्स

सेशल्स हिन्द महासागर में स्थित एक द्वीपीय देश है। इसका क्षेत्रफल 459 वर्ग किलोमीटर है। इसकी जनसँख्या लगभग 94,000 है। सेशल्स ने 29 जून, 1976 को यूनाइटेड किंगडम से स्वतंत्रता प्राप्त की थी। सेशल्स में 100 से अधिक द्वीप मौजूद हैं।

Originally written on April 28, 2019 and last modified on April 28, 2019.

No Comments

  1. WooCommerce

    December 17, 2015 at 12:02 pm

    Order status changed from Pending Payment to Processing.

    Reply
  2. WooCommerce

    December 17, 2015 at 12:02 pm

    Transaction Successful. Transaction ID: 121364890

    Reply
  3. Suresh Soni

    December 17, 2015 at 3:53 pm

    Order status changed by bulk edit: Order status changed from Processing to Completed.

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *