हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा ईस्ट कंटेनर टर्मिनल किस देश में स्थित है?

उत्तर –  श्रीलंका

श्रीलंका, भारत और जापान ने ईस्ट कंटेनर टर्मिनल को संयुक्त रूप से विकसित करने के लिए MoC (Memorandum of Cooperation) पर हस्ताक्षर किये हैं। यह टर्मिनल श्रीलंका के कोलोंबो बंदरगाह में स्थित है।

मुख्य बिंदु

यह तीनों देशों ईस्ट कंटेनर टर्मिनल ने विकास के लिए 2018 से समझौता वार्ता कर रहे थे। यह टर्मिनल चीन के सहयोग से निर्मित की जा रही अंतर्राष्ट्रीय फाइनेंशियल सिटी (पोर्ट सिटी) से मात्र तीन किलोमीटर दूर है।

ईस्ट कंटेनर टर्मिनल का 100% स्वामित्व श्रीलंका पोर्ट्स अथॉरिटी (SLPA) का पास ही रहेगा। इस टर्मिनल का कार्य “टर्मिनल ऑपरेशंस कंपनी” द्वारा किया जाएगा, इस कंपनी का स्वामित्व संयुक्त होगा। इस प्रोजेक्ट में श्रीलंका का हिस्सा 51% होगा। शेष 49% हिस्सा भारत और जापान के पास होगा।

इस संयुक्त परियोजना की लागत 500 मिलियन डॉलर से 700 मिलियन डॉलर तक आ सकती है। इसके लिए जापान 40 वर्ष की अवधि के लिए 0.1% ब्याज दर पर सॉफ्ट लोन प्रदान करेगा।

ईस्ट कंटेनर टर्मिनल का 70% परिवहन कार्य भारत के साथ होगा है, इसलिए इस टर्मिनल का भारत के लिए काफी अधिक वाणिज्यिक महत्व है।

Originally written on June 1, 2019 and last modified on June 1, 2019.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *