अमेरिका ने हाल ही में किस देश को जनरलाइज्ड सिस्टम ऑफ़ प्रेफेरंस के तहत मिलने वाले लाभों को समाप्त किया?
उत्तर – भारत
व्यापार व निवेश नीतियों पर बढ़ते विवाद को लेकर अमेरिका भारत को जनरलाइज्ड सिस्टम ऑफ़ प्रेफरेंस (GSP) के तहत मिलने वाले लाभों को समाप्त कर दिया है। हाल ही में राष्ट्रपति ट्रम्प ने कांग्रेस को इस सन्दर्भ में अधिसूचित किया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के साथ व्यापार घाटे को कम करने के लिए कड़ी कारवाई करने के लिए प्रतिबद्धता जताई थी।
जनरलाइज्ड सिस्टम ऑफ़ प्रेफरेंस (GSP)
जनरलाइज्डसिस्टम ऑफ़ प्रेफरेंस (GSP) की स्थापना 1976 में व्यापार अधिनियम, 1974 के तहत की गयी थी। यह अमेरिका का एक व्यापारिक कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य विकासशील देशों के आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है। इसके तहत 129 देशों के 4,800 उत्पादों को निशुल्क प्रवेश की सुविधा प्रदान की जाती है।
भारत के साथ व्यापार पर असर
भारत को जनरलाइज्ड सिस्टम ऑफ़ परेफरेंस (GSP) की सुविधा समाप्त करने से लगभग 2,000 भारतीय उत्पादों को निशुल्क प्रवेश की सुविधा नहीं मिल पाएगी। इससे छोटे व मझौले उद्योगों को काफी नुकसान हो सकता है। इससे अमेरिका में भारतीय निर्यातों पर भी विपरीत प्रभाव पड़ेगा।
WooCommerce
February 9, 2016 at 2:50 pmOrder status changed from Pending Payment to Processing.
WooCommerce
February 9, 2016 at 2:50 pmTransaction Successful. Transaction ID: 130880464
Suresh Soni
February 10, 2016 at 10:34 amOrder status changed by bulk edit: Order status changed from Processing to Completed.