विश्व रेड क्रॉस दिवस 2019 की थीम किया है?

उत्तर – लव

विश्व रेडक्रॉस और रेड क्रिसेंट दिवस प्रतिवर्ष लोगों को किसी भी समय कहीं भी मदद करने के लिए, दुनिया भर के अधिकारियों और स्वयंसेवकों के असाधारण योगदान और अविश्वसनीय उपलब्धियों को पहचानने के लिए मनाया जाता है। यह दिन रेड क्रॉस (ICRC) की अंतर्राष्ट्रीय समिति के संस्थापक जीन हेनरी डुनेंट और पहले नोबेल शांति पुरस्कार प्राप्तकर्ता के जन्मदिन की सालगिरह के रूप में भी मनाया जाता है। इसकी 2019 की थीम “लव” है।

अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस समिति

अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस समिति एक मानवीय संगठन है, इसका मुख्यालय स्विट्ज़रलैंड के जिनेवा में स्थित है। इसकी स्थापना 17 फरवरी, 1863 में हेनरी डुनेंट द्वारा की गयी थी। अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस समिति को तीन बार (1917,1944 तथा 1963)में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। यह युद्ध से प्रभावितों, शरणार्थियों, नागरिकों तथा कैदियों इत्यादि की सहायता करता है। वर्तमान में इसके महानिदेशक इवेस डैकोर्ड हैं।

Originally written on May 9, 2019 and last modified on May 9, 2019.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *