लिज़ ट्रस (Liz Truss) ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री चुनी गई
हाल ही में, यूके के विदेश मंत्री लिज़ ट्रस (Liz Truss) को ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री और गवर्निंग कंजर्वेटिव पार्टी के नेता के रूप में चुना गया है।
मुख्य बिंदु
- छह सप्ताह के अभियान के बाद, लिज़ ने अपने प्रतिद्वंद्वी, पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सनक को हराया।
- लिज़ ट्रस ब्रिटेन की 56वीं प्रधानमंत्री और देश का नेतृत्व करने वाली तीसरी महिला प्रधानमंत्री हैं। पिछली महिला प्रधानमंत्री – मार्गरेट थैचर और थेरेसा मे थीं।
लिज़ ट्रस (Liz Truss)
लिज़ ट्रस का पूरा नाम मैरी एलिजाबेथ ट्रस है। उनका जन्म 26 जुलाई, 1975 को इंग्लैंड के ऑक्सफोर्ड में हुआ था। जब लिज़ ट्रस चार साल की थीं, तब उनका परिवार स्कॉटलैंड चला गया। यहीं उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई की। कुछ वर्षों के बाद, वह कनाडा चली गई। 1996 में ट्रस ने ऑक्सफोर्ड के मर्टन कॉलेज से दर्शनशास्त्र, राजनीति और अर्थशास्त्र की पढ़ाई की।
मर्टन कॉलेज में पढ़ाई के दौरान वह लिबरल डेमोक्रेट्स पार्टी के संपर्क में आईं। वह ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी लिबरल डेमोक्रेट्स की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। इसके अलावा वह लिबरल डेमोक्रेट्स यूथ एंड स्टूडेंट्स की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य भी थीं।
एक छात्र नेता के रूप में, ट्रस ने लेबर पार्टी के लिए भी बड़े पैमाने पर प्रचार किया। हालांकि, ग्रेजुएशन के बाद यानी 1996 में उन्होंने डेमोक्रेट्स को छोड़ दिया और कंजरवेटिव पार्टी में शामिल हो गए। तब से वह इसी पार्टी में हैं।
ट्रस ने 1998 और 2002 में ग्रीनविच लंदन बरो काउंसिल के चुनाव भी लड़े, हालांकि वे दोनों में हार गयीं। 4 मई 2006 को, उन्होंने पार्षद के रूप में पहला चुनाव जीता। इसके बाद 2010 में वे पहली बार सांसद चुनी गईं। 2014 में उन्हें पर्यावरण मंत्री बनाया गया था।
WooCommerce
April 10, 2021 at 5:21 pmRazorpay OrderId: order_GxCx9gPFfXWIpW
WooCommerce
April 10, 2021 at 5:29 pmCustomer earned 150 Points for purchase.
WooCommerce
April 10, 2021 at 5:29 pmOrder status changed from Pending payment to Completed.
WooCommerce
April 10, 2021 at 5:29 pmRazorpay payment successful
Razorpay Id: pay_GxD5xGReMgARZB