भारत ने Garena Free Fire समेत 54 चीनी एप्स पर प्रतिबंध लगाया
14 फरवरी, 2022 को भारत ने 54 चीनी एप्स पर प्रतिबंध लगा दिया, जो भारत की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करते हैं।
इनएप्स को बैन क्यों किया गया?
इन 54 एप्स को प्रतिबंधित कर दिया गया था क्योंकि वे महत्वपूर्ण अनुमतियां प्राप्त करते थे और यूजर्स के संवेदनशील डेटा एकत्र कर रहे थे। इस रीयल-टाइम डेटा का दुरुपयोग किया जा रहा है और शत्रुतापूर्ण देश में स्थित सर्वरों को प्रेषित किया जा रहा है।
किन एप्स को बैन किया गया है?
प्रतिबंधित ऐप्स की सूची में Beauty Camera-Selfie Camera, Sweet Selfie HD, Viva Video Editor, Garena Free Fire – Illuminate, Dual Space Lite, Tencent Xriver, Onmyoji Arena और AppLock शामिल हैं।
Garena Free Fire
Garena Free Fire सिंगापुर की कंपनी है। यह गेम भारत में 2021 में सबसे अधिक डाउनलोड किए जाने वाले गेमों में से एक था। इसने सितंबर 2020 में प्रतिबंधित होने के बाद PUBG मोबाइल द्वारा बनाई गई जगह को भर दिया था।
पृष्ठभूमि
जून 2021 में, भारत ने 59 चीनी मोबाइल एप्लिकेशन पर प्रतिबंध लगा दिया था, जिसमें टिकटॉक, वीचैट और हेलो जैसे व्यापक रूप से उपयोग किए जाने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म शामिल हैं, क्योंकि वे भारत की संप्रभुता और सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर रहे थे। मई 2020 में चीन के साथ सीमा पर तनाव शुरू होने के बाद से भारत ने 321 एप्स को ब्लॉक कर दिया है। पूर्वी लद्दाख में गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ झड़प में 20 भारतीय सैनिकों के मारे जाने के बाद भारत ने जून 2020 में पहले दौर के प्रतिबंधों की घोषणा की थी।
इस प्रतिबंध का संवैधानिक आधार क्या है?
इन एप्स को सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69A के तहत प्रतिबंधित किया गया था।
WooCommerce
January 18, 2021 at 6:25 pm80 Points redeemed for a ₹4.00 discount.
WooCommerce
January 18, 2021 at 6:25 pmCustomer earned 96 Points for purchase.
WooCommerce
January 18, 2021 at 6:25 pmOrder status changed from Pending payment to Completed.
WooCommerce
January 18, 2021 at 6:25 pmMobile Wallet payment successful
WooCommerce
January 18, 2021 at 6:25 pmThank you for your order . Your transaction has been successful. All your completed orders and download links are available on this page. We have also sent a mail with download links.