भारत का प्राकृतिक विभाजन

भारत का प्राकृतिक विभाजन

भारत को प्राकृतिक रूप से 6 भागों में बांटा गया है-

  • उत्तर का हिमालय पर्वत
  • प्रायद्वीपीय पठार
  • उत्तर का विशाल मैदान
  • समुद्रतटीय मैदान
  • मरुस्थलीय भाग
  • द्वीपसमूह

1- उत्तर का हिमालय पर्वत
भारत के उत्तर में हिमालय पर्वत है। शब्द हिमालय का अर्थ है बर्फ का घर। हिमालय पर्वत श्रंख्ला अफगानिस्तान, पाकिस्तान ,भारत, नेपाल, चीन और भूटान में फैली हुई है। हिमालय पर्वत की श्रंख्ला में विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट स्थित है। इसके अलावा के2 और कंचनजंगा जैसी चोटी भी हिमालय पर्वत में ही स्थित हैं। हिमालय पर्वत भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। हिमालय पर्वत भारत की मानसून हवाओं को भारत में रोकता है और साइबेरिया की ठंडी हवाओं से भी भारत की सुरक्षा करता है। इसमें श्रीनगर, शिमला, मंसूरी जैसे कई शहर स्थित हैं और हिंदुओं के अनेक तीर्थस्थान भी स्थित हैं।
हिमालय के तीन भाग हैं- वृहद हिमालय, हिमाचल और बाह्य हिमालय
2- प्रायद्वीपीय पठार
धरती का वो हिस्सा जो तीन ओर से समुद्र से घिरा होता है उसे प्रायद्वीप कहते हैं। भारत के प्रायद्वीप में विंध्य श्रेणी, मालवा का पठार, दक्कन का पठार, छोटा नागपुर का पठार, सतपुड़ा श्रेणी, अरावली श्रेणी, पश्चिमी घाट और पूर्वी घाट आते हैं।
विंध्य श्रेणी भारत के मध्य में 1050 किमी में फैली हुई है जो उत्तर भारत और दक्षिण भारत को अलग करती है।
मालवा का पठार राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश में फैला हुआ है। इसकी औसत ऊंचाई 500 मीटर है। इसमें चंबल और माही जैसी नदियां हैं।
दक्कन का पठार एक विशाल पठार है जो 19 लाख वर्ग किमी में फैला हुआ है। इसकी औसत ऊंचाई 610 मीटर है।
छोटा नागपुर का पठार मुख्य रूप से भारत के झारखंड प्रदेश में है। इसके अलावा यह बिहार, ओडिशा और छत्तीसगढ़ प्रदेश में भी है।
सतपुड़ा श्रेणी गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में है और इसकी औसत ऊंचाई 1000 मीटर है।
अरावली श्रेणी भारत की सबसे पुरानी पर्वत श्रंख्ला है।
पश्चिमी घाट को सह्याद्री पर्वत श्रेणी भी कहा जाता है। यह महाराष्ट्र- गुजरात सीमा से शुरू होकर महराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडू में फैली हुई है।
पूर्वी घाट पश्चिम बंगाल से ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडू में फैली हुई है।
3- उत्तर का विशाल मैदान
यह भारत की तीन मुख्य नदियों सिंधु, गंगा और ब्रह्मपुत्र द्वारा बनाए गए हैं। यह विश्व का सर्वाधिक उपजाऊ और घनी आबादी वाला क्षेत्र है।
पश्चिमी मैदान पंजाब में फैला हुआ है। यह सिंधु और उसकी सहायक नदियों से बनाया गया है। इसका अधिकांश भाग पाकिस्तान में है।
गंगा का मैदान गंगा नदी और उसकी सहायक नदियों द्वारा बनाया गया है। यह हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल में फैला हुआ है।
ब्रह्मपुत्र मैदान असम में फैला हुआ है और ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियों द्वारा बनाया गया है।
4- समुद्रतटीयमैदान
भारत में दो समुद्रतटीय मैदान हैं- पूर्वी तटीय मैदान और पश्चिम तटीय मैदान
पश्चिमी तटीय मैदान के अंतर्गत गुजरात, गोवा, कर्नाटक, केरल का तटीय मैदान आते हैं।
पूर्वी तटीय मैदान के अंतर्गत ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना के तटीय मैदान आते हैं। इसमें कृष्ण, गोदावरी और महानदी के डेल्टा पाये जाते हैं।
5- मरुस्थलीय भाग
भारत में थार का मरुस्थल है जो विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा मरुस्थल है। यह भारत के राजस्थान प्रदेश और कुछ पाकिस्तान में फैला हुआ है। इसका क्षेत्रफल 2,00,000 वर्ग किमी से 2,38,700 वर्ग किमी तक है।
6- द्वीपसमूह
भारत में मुख्य भूमि के अलावा द्वीप समूह भी हैं। समुद्र का वह हिस्सा जो सब ओर से समुद्र से घिरा होता है, द्वीप कहलाता है।
लक्षद्वीप समूह अरब सागर में स्थित हैं। लक्षद्वीप का क्षेत्रफल 32 वर्ग किमी है। इसमें कुल 35 द्वीप हैं।
अंडमान निकोबार द्वीप समूह बंगाल की खाड़ी में हैं। अंडमान और निकोबार में कुल मिलकर 572 द्वीप हैं।
इसके अलावा दीव भी भारत का एक द्वीप है जो गुजरात में है।

Originally written on May 22, 2019 and last modified on May 22, 2019.

No Comments

  1. WooCommerce

    July 1, 2016 at 4:00 pm

    Unpaid order cancelled – time limit reached. Order status changed from Pending Payment to Cancelled.

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *