इथियोपिया में हजारों बच्चे गंभीर रूप से कुपोषित : यूनिसेफ
यूनिसेफ (UNICEF) ने इथियोपिया के टाइग्रे (Tigray) क्षेत्र में लगभग 33,000 गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों के बारे में चेतावनी दी है, जिनकी मृत्यु का उच्च जोखिम है।
पृष्ठभूमि
सरकारी बलों और विद्रोहियों के बीच लड़ाई के कारण टाइग्रे क्षेत्र तबाह हो गया है जिसमें नवंबर, 2020 में संघर्ष शुरू होने के बाद से लगभग 1.7 मिलियन लोग विस्थापित हुए हैं।
यूनिसेफ अध्ययन
- संयुक्त राष्ट्र समर्थित अध्ययन में पाया गया कि टाइग्रे क्षेत्र में 3,53,000 लोग गंभीर संकट में जी रहे थे, जबकि इथियोपिया सरकार ने इस खोज को नकार दिया और कहा कि लोगों सहायता मिल रही है।
- यूनिसेफ के अनुसार, क्षेत्र में भोजन की स्थिति भयानक स्तर पर पहुंच गई है।
- लगभग 33,000 बच्चे बीमारी और कुपोषण से संभावित मौत के करीब हैं।
- दो मिलियन लोग गंभीर संकट के कगार पर हैं।
संघर्ष विराम
अमेरिका और यूरोपीय संघ ने संयुक्त रूप से सभी युद्धरत पक्षों से युद्धविराम के लिए सहमत होने और लाखों जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने की अनुमति देने को कहा है। उन्होंने युद्धविराम के माध्यम से बड़े पैमाने पर अकाल को रोकने का आग्रह किया।
मामला क्या है?
नवंबर 2020 में, इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद (Abiy Ahmed) ने टाइग्रे में जमीनी और हवाई सैन्य अभियान का आदेश दिया था। टाइग्रे पीपल्स लिबरेशन फ्रंट (Tigray People’s Liberation Front – TPLF) (एक सत्तारूढ़ दल) पर संघीय सेना शिविरों पर हमला करने का आरोप लगाने के बाद यह अभियान शुरू किया गया। इस संघर्ष ने लगभग हजारों लोगों की जान ले ली है और लगभग 50 लाख लोगों को सहायता की आवश्यकता है। इथियोपिया सरकार और टाइग्रे पीपल्स लिबरेशन फ्रंट के बीच वास्तविक तनाव 2018 में अबी अहमद की देश के प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्ति के साथ ही शुरू हुआ था।
WooCommerce
November 19, 2020 at 8:24 pmRazorpay OrderId: order_G34DS424nE7B7a
WooCommerce
September 15, 2021 at 9:52 pmUnpaid order cancelled – time limit reached. Order status changed from Pending payment to Cancelled.