अमेरिका में नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी की स्थापना कब की गई थी?

अमेरिका में नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी की स्थापना 4 नवंबर 1952 में की गई थी| यह कर्मचारियों और बजट के लिहाज से अमेरिका की सबसे बड़ी खुफिया एजेंसी है, जो रक्षा मंत्रालय के तहत काम करती है। यह सीधे राष्ट्रीय खुफिया निदेशक को रिपोर्ट करती है। एनएसए के पास अंतरराष्ट्रीय खुफिया कामों के लिए दुनियाभर से जानकारियां जुटाने और उनकी छानबीन करने की जिम्मेदारी है। अमेरिकी धरती पर मौजूद किसी शख्स के संचार के बारे में भी जानकारी रखने का काम इसी एजेंसी का है। इस काम के लिए संस्था के पास दक्ष पेशेवर और उच्च तकनीकी सुविधाएं हैं। यह ईमेल, मोबाइल से लेकर तमाम तरह के संचार साधनों में घुसपैठ कर सकती है। अमेरिका की दूसरी खुफिया एजेंसियां जासूसों और एजेंटों के जरिए अपना काम करती हैं, लेकिन एनएसए के पास ये अधिकार नहीं है। वह सिर्फ बातचीत और संचार पर ही नजर रखती है।

Originally written on April 28, 2018 and last modified on April 28, 2018.

No Comments

  1. WooCommerce

    January 17, 2016 at 12:47 am

    Order status changed from Pending Payment to Processing.

    Reply
  2. Suresh Soni

    January 18, 2016 at 3:08 pm

    Order status changed by bulk edit: Order status changed from Processing to Completed.

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *