हाल ही में DRDO ने किस ड्रोन का परीक्षण किया?

उत्तर –  अभ्यास

रक्षा अनुसन्धान व विकास संगठन (DRDO) ने “अभ्यास” (ABHYAS – High-speed Expendable Aerial Target) नामक ड्रोन की उड़ान का सफल परीक्षण किया। यह परीक्षण ओडिशा  के बालासोर में चांदीपुर इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज में किया गया। इस ड्रोन में इन-लाइन स्माल गैस टरबाइन इंजन का इस्तेमाल किया गया, इसमें स्वदेशी रूप से निर्मित MEMS बेस्ड नेविगेशन प्रणाली का उपयोग किया गया है।

रक्षा अनुसन्धान व विकास संगठन (DRDO)

रक्षा अनुसन्धान व विकास संगठन (DRDO) की स्थापना 1958 में की गयी थी, इसका मुख्यालय नई दिल्ली के DRDO भवन में स्थित है। यह भारत सरकार की एजेंसी है। यह सैन्य अनुसन्धान तथा विकास से सम्बंधित कार्य करता है। DRDO का आदर्श वाक्य “बलस्य मूलं विज्ञानं” है। DRDO में 30,000 से अधिक कर्मचारी कार्य करते हैं। वर्तमान में DRDO के चेयरमैन डॉ. जी. सतीश रेड्डी हैं। DRDO का नियंत्रण केन्द्रीय रक्षा मंत्रालय के पास है। DRDO की 52 प्रयोगशालाओं का नेटवर्क है।

Originally written on May 16, 2019 and last modified on May 16, 2019.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *