USISPF ने किन भारतीय बिज़नेस लीडर्स को ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित करने का निर्णय लिया है?

उत्तर – अजय बंगा और अज़ीम प्रेमजी

अमेरिका-भारत सामरिक साझेदारी फोरम (USISPF) मास्टरकार्ड के सीईओ अजय बंगा तथा विप्रो के चेयरमैन अज़ीम प्रेमजी को 2019 ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित करेगा। यह सम्मान 11 जुलाई, 2019 को अमेरिका के वाशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति के वरिष्ठ सलाहकार जरेड कुशनर द्वारा प्रदान किया जायेगा।

अज़ीम प्रेमजी : उन्होंने भारतीय सूचना व प्रौद्योगिकी क्षेत्र को रूपांतरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके अतिरिक्त उन्होंने विभिन्न परोपकारी कार्य किये हैं, उन्होंने शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए काफी महत्वपूर्ण प्रयास किये हैं।

अजय बंगा : भारतीय मूल के अजय बंगा अमेरिकी कंपनी मास्टरकार्ड के सीईओ हैं। मास्टरकार्ड ने भारत के डिजिटल इंडिया तथा मेक इन इंडिया कार्यक्रम में सहयोग करने के लिए प्रतिबद्धता ज़ाहिर की है।

अमेरिका-भारत सामरिक साझेदारी फोरम (USISPF)

यह एक गैर-लाभकारी संगठन है, इसकी स्थापना 2017 में की गयी थी। इसका मुख्य उद्देश्य भारत-अमेरिका द्विपक्षीय सम्बन्ध तथा सामरिक साझेदारी को मज़बूत बनाना है। द्वितीय USISPF लीडरशिप समिट का आयोजन 11 जुलाई, 2019 को अमेरिका के वाशिंगटन में किया जायेगा।

Originally written on July 6, 2019 and last modified on July 6, 2019.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *