TRIFED ने ‘संकल्प से सिद्धि’ पहल लॉन्च की

TRIFED ने ‘संकल्प से सिद्धि’ पहल लॉन्च की

जनजातीय मामलों के मंत्रालय के तहत संचालित ट्राइबल कोऑपरेटिव मार्केटिंग डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (TRIFED) ने हाल ही में “संकल्प से सिद्धि” लॉन्च किया।

संकल्प से सिद्धि (SANKALP SE SIDDHI)

  • यह 100 दिन का अभियान है।इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आदिवासी गांवों में स्थित वन धन विकास केंद्रों को सक्रिय करना है।
  • इसका लक्ष्य 100 दिनों में भारत के 1,500 गांवों को कवर करना है।
  • इस अभियान को रोल आउट करने के लिए लगभग 150 टीमों का गठन किया गया है। ये टीम उन्हें TRIFOOOD और SFURTI इकाइयों के रूप में क्लस्टर करने के लिए स्थानों की पहचान करेगी।
    • SFURTI का अर्थ Scheme for Fund for the Regeneration of Traditional Industries है।
    • TRIFOOD खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय और TRIFED की एक संयुक्त पहल है। यह अगस्त 2020 में शुरू की गयी थी।

योजना क्या है?

1,500 गांवों में सक्रिय होने के बाद वन धन विकास केंद्र 200 करोड़ रुपये के बिक्री लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में काम करेंगे।

वन धन विकास केंद्र (Van Dhan Vikas Kendras)

  • वन धन विकास केंद्रों की स्थापना वन धन योजना (Van Dhan Yojana) के तहत की गई थी।भारत सरकार इन वन धन विकास केंद्रों में जनजातीय आबादी के लिए क्षमता निर्माण प्रशिक्षण और कौशल उन्नयन सुविधाएं प्रदान करती है।
  • 15 आदिवासी स्व-सहायता समूहों द्वारा एक वन धन विकास केंद्र का निर्माण किया जाता है।
  • पहला वन धन विकास केंद्र बीजापुर जिले, छत्तीसगढ़ में स्थापित किया गया था।

आदिवासी मुद्दे

जनजातीय मामलों के मंत्रालय के अनुसार, भारत में जनजातीय आबादी के सामने निम्नलिखित समस्याएं हैं:

  • भारत में आदिवासी आबादी में सबसे अधिक संख्या में एनीमिक महिलाएं हैं।
  • शिशु मृत्यु दर और बाल मृत्यु दर आदिवासी आबादी में सबसे अधिक हैं।
  • 2015 तक, आदिवासी क्षेत्रों में 1,267 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और 309 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की कमी थी।
  • विकासात्मक परियोजनाओं के कारण 85 लाख आदिवासी लोगों का पुनर्वास किया जाना था। हालाँकि, अभी तक केवल 21 लाख आदिवासी सदस्यों का पुनर्वास किया गया है।
Originally written on April 5, 2021 and last modified on April 5, 2021.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *