SpaceX Crew 2 को लॉन्च करेगा नासा

SpaceX Crew 2 को लॉन्च करेगा नासा

नासा (National Aeronautics and Space Administration – NASA) चार अंतरिक्ष यात्रियों को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए विश्व पृथ्वी दिवस (22 अप्रैल) पर भेजेगा। नासा स्पेसएक्स के साथ मिलकर इस मिशन लॉन्च करेगा।

SpaceX Crew 2

  • यह Crew Dragon Spacecraft की दूसरी क्रू ऑपरेशनल फ्लाइट है।
  • यह मिशन चार वैज्ञानिकों को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (International Space Station – ISS) तक पहुंचाएगा।
  • अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा करने वाले अंतरिक्ष यात्री नासा, JAXA और ESA से हैं। JAXA जापानी स्पेस एजेंसी है और ESA यूरोपियन स्पेस एजेंसी है।

क्रू ड्रैगन (Crew Dragon)

क्रू ड्रैगन 9 साल में अमेरिकी धरती से मनुष्यों को लॉन्च करने वाला पहला अंतरिक्ष यान था। इसे पहली बार मई, 2020 में लॉन्च किया गया था। इसे नासा के वाणिज्यिक क्रू कार्यक्रम के माध्यम से वित्त पोषित किया गया था। यह ड्रैगन 1 नामक एक पूर्व डिजाइन से विकसित हुआ है।

SpaceX Crew 1 में पहली बार अंतरिक्ष यात्रियों ने एक निजी कंपनी द्वारा विकसित किए गए अंतरिक्ष यान का इस्तेमाल किया था।

नासा (नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन)

नासा अमेरिकी सरकार की स्वतंत्र स्पेस एजेंसी है, इसका गठन 29 जुलाई, 1958 को किया गया था। नासा विश्व की अग्रणी अन्तरिक्ष एजेंसी है इसकी स्थापना में तत्कालीन राष्ट्रपति आइजनहावर का महत्वपूर्ण भूमिका थी। नासा ने अपने कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण अभियानों पर कार्य किया है। नासा के प्रमुख अन्तरिक्ष अभियान अपोलो, स्काईलैब स्पेस स्टेशन, अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन इत्यादि प्रमुख है।

स्पेसएक्स (SpaceX)

यह एक अमेरिकी एयरोस्पेस निर्माता और अंतरिक्ष परिवहन सेवा कंपनी है। इसका मुख्यालय कैलिफोर्निया के हॉथोर्न में है। इसकी स्थापना वर्ष 2002 में एलोन मस्क ने की थी। स्पेसएक्स दुनिया की पहली निजी कंपनी थी जिसने रॉकेट को पृथ्वी पर वापस लैंड करवाया। आमतौर पर उपग्रहों को उनकी कक्षा में स्थापित करने के बाद रॉकेट जल जाते हैं या अंतरिक्ष में फेंक दिए जाते हैं। स्पेसएक्स अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक कार्गो पहुंचाने में सक्रिय रूप से शामिल है।

Originally written on April 17, 2021 and last modified on April 17, 2021.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *