SpaceX ने “DOGE-1 Mission to the Moon” की घोषणा की

SpaceX DOGE-1 नामक एक उपग्रह लॉन्च करेगा जो पूरी तरह से क्रिप्टोकरेंसी के द्वारा वित्त पोषित होगा। इससे पहले एलोन मस्क ने DOGE क्रिप्टो मुद्राओं के बारे में एक टीवी शो में उल्लेख किया था।
DOGE-1
- यह डॉगकॉइन (Dogecoin) के साथ भुगतान किया जाने वाला पहला वाणिज्यिक पेलोड है।
- उपग्रह का वजन 40 किलोग्राम है।
- इस उपग्रह को 2022 में लॉन्च किया जायेगा।
- DOGE-1 Geometric Energy corporation का पेलोड है।
- DOGE-1 को फाल्कन 9 में लॉन्च किया जायेगा।
फाल्कन 9 (Falcon 9)
- स्पेसएक्स ने हाल हीमें फाल्कन 9 से स्टार लिंक उपग्रहों का एक बैच लॉन्च किया था।
- फाल्कन 9 एक आंशिक रूप से रीयूज़ेबल दो-चरण वाला लॉन्च व्हीकल है।यह तरल ऑक्सीजन और रॉकेट ग्रेड केरोसिन को प्रणोदक के रूप में उपयोग करता है।
डॉगकॉइन (Dogecoin)
- डॉगकॉइन ने अप्रैल 2021 में 800% की छलांग लगाई है। यह अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी डिजिटल मुद्रा है।
- यह मूल रूप से एक क्रिप्टोकरेंसी है।
- यह 2013 में रिलीज़ हुई थी।
- यह आईबीएम इंजीनियरों द्वारा बनाया गया था।
SpaceX की हालिया गतिविधियाँ
- स्पेसएक्स अपने स्टार शिप रॉकेट की सफल लैंडिंग के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहा है।यह हाल ही में कंपनी द्वारा अपने SN15 में सफल रहा था जिसने 7 मई, 2021 को लैंडिंग की थी।
- अप्रैल, 2021 मेंस्पेसएक्स ने 60 स्टार लिंक उपग्रहों को लॉन्च किया।
- नासा और स्पेसएक्स ने मिलकर चार अंतरिक्ष यात्रियों को क्रू ड्रैगन अंतरिक्ष यान में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक पहुंचाया।इसे क्रू 2 मिशन नाम दिया गया था।
- नवंबर 2020 में, स्पेसएक्स ने अपने क्रू 1 मिशन में अंतरिक्ष में चार अंतरिक्ष यात्रियों को लॉन्च किया था।
Originally written on
May 11, 2021
and last modified on
May 11, 2021.