‘Quarantine’ को चुना गया वर्ड ऑफ़ द ईयर 2020

‘Quarantine’ को चुना गया वर्ड ऑफ़ द ईयर 2020

कैंब्रिज डिक्शनरी ने हाल ही में ‘क्वारंटाइन’ शब्द को वर्ड ऑफ़ द ईयर 2020 चुना है। इस शब्द को वर्ड ऑफ़ द ईयर इसलिए चुना गया क्योंकि कैंब्रिज डिक्शनरी ऑफ़ इस शब्द को सबसे अधिक बार सर्च किया गया। इस शब्द ने वर्ड ऑफ़ द ईयर के लिए ‘लॉकडाउन’ और ‘पैंडेमिक’ शब्द को पछाड़ दिया है। गौरतलब है कि कैंब्रिज डिक्शनरी में सबसे ज्यादा सर्च किये जाने वाले शब्दों में कोरोनावायरस और कोविड-19 शामिल नहीं हैं।

मुख्य बिंदु

कोरोनावायरस महामारी के कारण ‘क्वारंटाइन’ शब्द को इस वर्ष लगातार इस्तेमाल किया गया। मार्च के बाद, इस शब्द को बड़ी संख्या में सर्च किया गया, जब विश्व के कई देशों में कोविड-19 प्रकोप के कारण लॉकडाउन लगा दिया था।

अमेरिका में क्वारंटाइन को लॉकडाउन के समरूप ही इस्तेमाल किया गया। क्वारंटाइन से तात्पर्य ऐसे समय से है जब लोगों को अपने घरों से बाहर जाने की अनुमति नहीं होती और न ही वे स्वेच्छा से यात्रा कर सकते हैं, ताकि वे बीमारी को न फैलाएं और न ही बीमारी से संक्रमित हों।

कैंब्रिज डिक्शनरी

कैंब्रिज डिक्शनरी अंग्रेजी भाषा सीखने के लिए एक प्रमुख वेबसाइट है। कैंब्रिज डिक्शनरी को ‘कैंब्रिज एडवांस्ड लर्नर्स डिक्शनरी के नाम से प्रकाशित किया जाता है। इसे पहली बार 1995 में प्रकाशित किया गया था।

 

Originally written on November 30, 2020 and last modified on November 30, 2020.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *