Network Readiness Index 2022 जारी किया गया

Network Readiness Index 2022 जारी किया गया

Network Readiness Index 2022 अमेरिका बेस्ड गैर-लाभकारी संगठन Portulans Institute द्वारा जारी किया गया। यह रिपोर्ट 131 अर्थव्यवस्थाओं के चार अलग-अलग स्तंभों – प्रौद्योगिकी, लोगों, शासन और प्रभाव में उनके प्रदर्शन के आधार पर नेटवर्क-आधारित तैयारी परिदृश्य का आकलन करती है। इसमें 58 चर शामिल हैं।

नेटवर्क रेडीनेस इंडेक्स 2022 के प्रमुख निष्कर्ष

  • अमेरिका इस सूचकांक में शीर्ष प्रदर्शनकर्ता है, जिसका कुल स्कोर 80.3 है। दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमशः सिंगापुर (79.35) और स्वीडन (78.91) हैं।
  • सिंगापुर इस सूचकांक में सबसे ज्यादा प्रगति करने वाला देश है, क्योंकि यह शीर्ष पांच में से डेनमार्क (6वें) और फिनलैंड (7 वें ) को धकेल कर 7 वें स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।
  • शीर्ष 10 प्रदर्शन करने वाले अन्य पांच देश नीदरलैंड (चौथे ), स्विट्जरलैंड (5वें),डेनमार्क 6वें, फ़िनलैंड 7वें, जर्मनी (8वें), दक्षिण कोरिया (9वें) और नॉर्वे (10वें) स्थान पर है।
  • एशिया पैसिफिक का शीर्ष प्रदर्शन वाला देश सिंगापुर है, उसके बाद दक्षिण कोरिया और जापान हैं।
  • शीर्ष 25 देशों में से 17 उत्तरी और पश्चिमी यूरोप में हैं, चार पूर्वी और दक्षिणपूर्वी एशिया में हैं, दो ओशिनिया (ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड) में हैं और दो उत्तरी अमेरिका (अमेरिका और कनाडा) में हैं।
  • 2021 में कुल स्कोर 49.74 से बढ़कर 2022 में 51.19 हो जाने के साथ भारत 6 पायदान चढ़कर 61वें स्थान पर पहुँच गया है।
  • यूक्रेन और इंडोनेशिया के बाद भारत 36 निम्न-मध्यम-आय वाले देशों में तीसरे स्थान पर है। इसने सभी स्तंभों और उप-स्तंभों में आय वर्ग के औसत से अधिक अंक प्राप्त किए।
Originally written on November 23, 2022 and last modified on November 23, 2022.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *